Advertisment

होली स्‍पेशल ट्रेन: छत्‍तीसगढ़ से चार गाड़ी बिहार के लिए चलेगी, देखें रेलगाड़ियों की लिस्‍ट

Holi Special Train: रायपुर- होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 4 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें गोंदिया से छपरा और पटना के बीच चलेंगी। इनमें से 2 ट्रेनें गोंदिया से छपरा और 2 ट्रेनें गोंदिया से पटना के लिए होंगी।

author-image
Sanjeet Kumar
Holi Special Train

Holi Special Train

हाइलाइट्स 

11 से 14 मार्च तक चलाई जाएगी स्‍पेशल ट्रेनें 

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍टेशनों पर रुकेगी ट्रेन 

दो ट्रेन गोंदिया से पटना, दो गोंदिया से छपरा

Holi Special Train: छत्‍तीसगढ़ से होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 4 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें गोंदिया से छपरा और पटना के बीच चलेंगी। इनमें से 2 ट्रेनें गोंदिया से छपरा और 2 ट्रेनें गोंदिया (Holi Special Train) से पटना के लिए होंगी। ये स्पेशल ट्रेनें 11, 12, 13 और 14 मार्च को चलाई जाएंगी।

Advertisment

गोंदिया से छपरा जाने वाली ट्रेन दुर्ग, रायपुर, उसलापुर और पेंड्रा रोड होते हुए अपनी यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी जो होली के दौरान इन क्षेत्रों की यात्रा करना चाहते हैं।

गोंदिया से पटना के लिए ट्रेन का मार्ग

गोंदिया से पटना जाने वाली ट्रेन दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ होते हुए पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन भी होली के मौके पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: औरंगजेब विवाद पर ‘अबू आजमी को सिर्फ बजट सत्र के लिए नहीं हमेशा के लिए निलंबित होना चाहिए’: उद्धव ठाकरे

Advertisment

यात्रियों के लिए सुविधा

रेलवे द्वारा चलाई जा रही ये होली स्पेशल ट्रेनें (Holi Special Train) यात्रियों को छुट्टियों के दौरान सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और टिकट की उपलब्धता की जांच कर लें।

ये खबर भी पढ़ें: CG का बदला मौसम: उत्‍तरी हवाओं से फिर बढ़ी कंपकंपी, बिलासपुर में 8 डिग्री गिरा पारा; प्रदेश में आगे कैसा रहेगा वेदर?

Train Gondia-Chhapra-Patna Train Holi Special Train Schedule Holi Special Train Running Status holi special train
Advertisment
चैनल से जुड़ें