Advertisment

Holi Lucky Color 2022 : होली को बनाना है शुभ, राशि अनुसार दोस्तों को लगाएं लकी कलर

Holi Lucky Color 2022 : होली को बनाना है शुभ, राशि अनुसार दोस्तों को लगाएं लकी कलर Holi Lucky Color 2022: It is auspicious to make Holi, apply lucky color to friends according to the zodiac

author-image
Preeti Dwivedi
Holi Lucky Color 2022 : होली को बनाना है शुभ, राशि अनुसार दोस्तों को लगाएं लकी कलर

नई दिल्ली। रंग, उमंग और उल्लास Holi Lucky Color 2022 भरा त्योहार यानि होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार की दुकानें पिचकारियों से सज गई हैं। ऐसे में आप भी अपनी तैयारियां शुरू कर दें। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार हम आपको बताने जा रहे हैं राशिवार रंग। जी हां आप अपनी राशि के अनुसार दोस्तों को रंग लगाएंगे तो आपकी दोस्ती और गहरी होती जाएगी।

Advertisment

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक —
पूर्णिमा का दिन त्योहारों के लिए खास होता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को पड़ने वाला त्योहारों यानि होली इसमें सबसे खास है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाते हैं। आपको बता दें रंग एक ऐसी चीज है जो आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है। तो चलिए आप भी जान लें आपको कौन से रंग से होली खेलनी है। (Purnima) (Falgun Month) (Holi) ज्योतिष (Astrology) की दृष्टि से होली के मौके पर प्रयोग में लाए जाने वाले विभिन्न रंगों (Colours) के अबीर और गुलाल का संबंध नवग्रहों से होता है। आप भी अपनों के साथ स्वजनों की होली को भी शुभ बनाने के लिए राशि (Zodiac) के अनुसार ही रंगों का उपयोग करें। आइए जानतें हैं कि किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ साबित होता है।

मेष राशि का रंग —
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होने से इनके लिए शुभ रंग लाल है। चाहें तो नारंगी और पीला रंग भी होली पर उपयोग कर सकते हैं। हरे और नीले रंग को लगवाने से परहेज करें।

वृष राशि का रंग —
वृष राशि के जातक सिल्वर, हरा और नीला रंग का प्रयोग कर सकते हैं। पर भूलकर भी नारंगी, पीला और लाल रंग का उपयोग करने से बचें।

Advertisment

मिथुन राशि का रंग —
मिथुन का स्वामी बुध होने से हरा रंग इनके लिए लकी होता है। चाहें तो उन्हें सिल्वर कलर भी लगा सकते हैं। लाल एवं नारंगी रंग लगवाने से बचना चाहिए।

कर्क राशि का रंग —
कर्क का स्वामी चंद्रदेव होने से सिल्वर कलर लगाना चाहिए। आप इन्हें पीला रंग भी लगा सकते हैं। दोनों ही इनके लकी कलर हैं। भूलकर भी इन्हें काला और नीला रंग न लगाएं।

यह भी पढ़ें : Holika-Dahan-2022 : इस बार होलिका दहन और धुरेड़ी होगी एक दिन, जानें क्यों हो रहा है ऐसा

Advertisment

सिंह राशि का रंग —
सिंह का स्वामी सूर्य ग्रह होने से इन्हें लाल, नांरगी और पीला रंग लगाना शुभ रहेगा। इन्हें हरा और नीला रंग लगाने से बचना होगा।

कन्या राशि का रंग —
कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह होने से इन्हें भी मिथुन की तरह हरा रंग शुभ साबित होता है। इसके अलावा सिल्वर कलर भी लगाया जा सकता है। भूलकर भी लाल या नारंगी रंग नहीं लगाना चाहिए।

तुला राशि का रंग —
तुला राशि के जातकों सिल्वर कलर लगाना अच्छा होगा। इसके साथ नीला और हरा रंग भी लगाया जा सकता है। भूलकर भी इस राशि के जातकों को लाल, पीला या नारंगी रंग न लगाएं।

Advertisment

वृ​श्चिक राशि का रंग —
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होने से इस राशि के जातकों को लाल, नारंगी, सिल्वर और पीला रंग लगाना चाहिए। पर भूलकर भी नीला रंग न लगाएं।

धनु राशि का रंग —
धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह होने से इन्हें पीला, नारंगी और लाल रंग लगा सकते हैं। नीला रंग नहीं लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :Holi upay 2022 : होलिका दहन पर करें ये आसान उपाय, हर समस्या होगी दूर

Advertisment

मकर राशि का रंग —
मकर राशि का संबंध शनि से होने के कारण इन्हें नीला रंग लगाना शुभ होता है। हरा और काला रंग भी लगा सकते हैं। पर भूलकर भी लाल, पीला और नारंगी रंग न लगाएं।

कुंभ राशि का रंग —
मकर की तरह कुंभ का संबंध शनि से होने के कारण नीला, हरा और काला रंग लगाना शुभ होता है। लाल, पीला और नारंगी रंग से परहेज करें।

मीन राशि का रंग —
मीन राशि का स्वामी गुरु ग्रह होने के कारण पीला रंग शुभ साबित होता है।चाहें तो इन्हें नारंगी रंग भी लगा सकते हैं। भूलकर भी काला, नीला अथवा हरा रंग न लगाएं।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें :Chaitra Navratri 2022 : उतरती पंचकों से होगी नववर्ष की शुरुआत, शनि होंगे राजा, मंत्री बनकर गुरु देंगे ज्ञान

यह भी पढ़ें : Holashtak 2022 : अगले हफ्ते से आ रहे हैं होलाष्टक, नहीं होंगे शुभ कार्य, नोट कर लें तारीख

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें