Advertisment

आने वाला है होली का लॉन्ग वीकेंड, एक साथ मिलेंगी 3 छुट्टी, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ऐसे करें प्लान

Holidays on Holi: होली 25 मार्च को मनाई जा रही है। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी और प्राइवेट ऑफिस 25 मार्च को बंद रहेंगे ।

author-image
Kalpana Madhu
आने वाला है होली का लॉन्ग वीकेंड, एक साथ मिलेंगी 3 छुट्टी, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ऐसे करें प्लान

 हाइलाइट्स

  • 25 मार्च को मनाई जाएगी होली
  • इस होली मिलेगी 3 छुट्टियां
  • इन छुट्टियों में ट्रिप का बनाएं प्लान
Advertisment

Holidays on Holi: पूरे देश में इस बार होली 25 मार्च को मनाई जा रही है। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी और प्राइवेट ऑफिस 25 मार्च को बंद रहेंगे। मार्च 2024 में कुल मिलाकर 14 छुट्टियां हैं।

सोमवार से पहले, शनिवार और रविवार हैं, जिसके कारण होली लंबी छुट्टी का दिन बन गई है। अगर आप भी होली के इस लॉन्ग वीकेंड में कहीं जाने का सोच रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं।

   मिलेगी 3 दिनों की लंबी छुट्टी

मार्च महीना यात्रा करने वाले लोगों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इसके कई कारण होते हैं, पहला कारण यह है कि मार्च महीने में 31 दिन होते हैं और इसमें होली जैसे कई त्योहार शामिल होते हैं। इस बार रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को मनाया जाएगा।

Advertisment

इस बार की होली सोमवार को पड़ रही है। सोमवार से पहले, शनिवार और रविवार हैं, जिसके कारण होली लंबी छुट्टी का दिन बन गई है। अगर आप भी होली के इस लॉन्ग वीकेंड में कहीं जाने का सोच रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं।

होली पर लॉन्ग वीकेंड बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Long Weekend Best Tourist Places in Holi)

   वृन्दावन (Vrindavan)

[caption id="" align="alignnone" width="754"]Holi In Vrindavan: वृंदावन में लोगों ने जमकर मनाया होली का जश्न, देखें  बांके बिहारी मंदिर का Holi In Vrindavan[/caption]

Advertisment

मार्च के महीने में होली वाले लॉन्ग वीकेंड (Holidays on Holi) पर वृन्दावन जा सकते हैं। देश की राजधानी दिल्ली से वृन्दावन की दूरी लगभग 180 किलोमीटर है। वृन्दावन हिंदुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। माना जाता है भगवान कृष्ण ने यहीं पर अपने बचपन के दिन बिताए थे।

यहां आपको भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित कई मंदिर भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा वृन्दावन अपने होली समारोहों के लिए काफी है, जो हफ्तेभर से अधिक समय तक चलता है। यहां फूलों वाली होली के साथ लट्ठमार होली भी खेली जाती है। वृन्दावन और उसके आसपास आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। आप यहां अपने परिवार संग लॉन्ग वीकेंड पर आ सकते हैं।

   जयपुर (Jaipur)

[caption id="" align="alignnone" width="750"]Holi Celebration in Jaipur, The Pink City of Rajasthan Holi Celebration in Jaipur[/caption]

Advertisment

होली वाले लॉन्ग वीकेंड (Holidays on Holi) में आप घूमने के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर भी जा सकते हैं। जयपुर पिंक सिटी के नाम से काफी फेमस है और दिल्ली से यहां की दूरी लगभग 270 किलोमीटर है। देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं।

यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें हवा महल, सिटी पैलेस, अंबर किला, जंतर मंतर मुख्य हैं। आप यहां परिवार, दोस्तों आदि के साथ लॉन्ग वीकेंड का प्लान कर सकते हैं।

   उदयपुर (Udaipur)

[caption id="" align="alignnone" width="747"]Holi Festival 2024 In India: Everything You Need To Know, Holi Festival 2024 In Udaipur[/caption]

3 दिन वाले लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए उदयपुर बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। झीलों और महलों की नगरी उदयपुर की देश की राजधानी दिल्ली से दूरी 660 किलोमीटर की है। उदयपुर देश के सबसे रोमांटिक और सुंदर टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है।

यहां घूमने की फेमस जगहों में, लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जगमंदिर, जगदीश मंदिर, मानसून पैलेस आदि है। होली का पर्व यहां अलग ही अंदाज में मनाया जाता है।

   मनाली (Manali)

[caption id="" align="alignnone" width="773"]Holi 2024 Tourism Manali Full Of Tourists Celebrate Holi in Manali[/caption]

होली वाले 3 दिन के लॉन्ग वीकेंड पर आप अगर किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो मनाली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक है। मनाली हिमाचल प्रदेश के साथ ही देश का सुंदर हिल स्टेशन है। यहां घूमने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट आते हैं।

हालांकि वीकेंड रहने के चलते यहां काफी भीड़भाड़ रहेगी। मनाली और उसके आसपास आपको घूमने के कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शन मिलेंगे। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो हनीमून के लिए भी ये जगह जन्नत है। यहां के शानदार नजारे और मौसम आपका दिल जीत लेगा।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें