Advertisment

Holi: होली खेलकर चेहरे पर चढ़ गया है पक्का रंग, इन तरीकों से आसानी से होगा साफ

holi ke rang saaf karne ke tarike: होली का रंग साफ करने के आसान तरीके, बेसन में नींबू और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें। करीब 15-20 मिनट इस पेस्ट को लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। रंग साफ हो जाएगा।

author-image
Rahul Garhwal
Holi: होली खेलकर चेहरे पर चढ़ गया है पक्का रंग, इन तरीकों से आसानी से होगा साफ

हाइलाइट्स

  • होली के रंग साफ करने के तरीके
  • चेहरे से रंग हटाने के टिप्स
  • होली के रंग छुड़ाने के किचन टिप्स
Advertisment

Holi Colour Removing Tips: होली की मस्ती तो हो गई। चेहरे और शरीर पर अच्छा-खासा पक्का रंग भी चढ़ गया। अब जब बारी रंग को साफ करने की आती है तो कई लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन अब टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आसानी से आपके चेहरे पर लगा रंग साफ हो जाएगा। रंग छुड़ाने के लिए जिन चीजों की जरूरत है वो आपके घर में ही मिल जाएंगी।

होली का रंग साफ करने के आसान तरीके

holi rang saaf karne ke tarike

बेसन, नींबू और दूध का पेस्ट

बेसन में नींबू और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें। करीब 15-20 मिनट इस पेस्ट को लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

खीरे का रस, गुलाब जल और सिरका

खीरे के रस में थोड़ा-सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाएं। चेहरे को इससे साफ करें और फिर पानी से धो लें। चेहरे से रंग तो निकलेगा ही आपकी स्किन भी खिली-खिली हो जाएगी।

Advertisment

मूली का रस और दूध

बेसन या मैदा में मूली का रस और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर कुछ देर इसे लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। चेहरा साफ हो जाएगा।

holi ke rang kaise saaf kare

जौ का आटा और बादाम का तेल

जौ के आटे में बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं और मसाज करें। ये एक स्क्रब की तरह काम करेगा और आपके चेहरे से पक्का रंग साफ हो जाएगा।

दूध और कच्चा पपीता

दूध में कच्चा पपीसा मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ी मुलतानी मिट्टी और बादाम का तेल डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें। करीब आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें। रंग आसानी से साफ हो जाएगा।

Advertisment

संतरे के छिलके और मसूर की दाल

संतरे के छिलके, मसूर की दाल और बादाम को दूध में मिलाकर पेस्ट बनाए। इस उबटन को पूरी स्किन पर लगाकर मसाज करें। आपकी त्वचा साफ होगी और निखार आएगा।

पुराने भोपाल में निकला चल समारोह, ऐसे मनाया जा रहा जश्न, देखें तस्वीरें

MP Bhopal Holi Celebration: आज 14 मार्च को देशभर में होली का रंग चढ़ा है। ऐसे में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी रंगोत्सव में झूम उठी है। पुराने भोपाल में चल समारोह निकाला गया। बच्चे, बड़े बुजुर्ग सभी होली के रंगों में समाए हुए हैं। कहीं बच्चे पिचकारी से रंग चला रहे हैं तो कहीं बुजुर्ग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। भोपाल में होली के जश्न की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें…

Advertisment
tips for removing colour rang saaf karne ke tarike rang kaise chhudayen holi ke rang saaf karne ke tarike holi ke rang kaise saaf kare holi ke rang kaise hataye holi ke rang kaise chhudayen holi colour removing tips Holi 2025 holi
Advertisment
चैनल से जुड़ें