Advertisment

Holi Colour : कैमिकल वाले नहीं हर्बल रंगों के साथ मनाएं होली, घर पर ऐसे तैयार करें हर्बल कलर, ये है आसान तरीका

Holi Colour : कैमिकल वाले नहीं हर्बल रंगों के साथ मनाएं होली, घर पर ऐसे तैयार करें हर्बल कलर, ये है आसान तरीका holi-colour-celebrate-holi-with-herbal-colors-not-chemical-ones-prepare-herbal-colors-at-home-like-this-this-is-the-easy-way-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Holi Colour : कैमिकल वाले नहीं हर्बल रंगों के साथ मनाएं होली, घर पर ऐसे तैयार करें हर्बल कलर, ये है आसान तरीका

नई दिल्ली। holi-colour इस साल होली 7 मार्च को मनाई जाएगी। holi 2023 होली रंग, उमंग और मस्ती का त्योहार है। ऐसे Holi 2023 Organic Colours में अगर कलर ऐसे हों जो आपको नुकसान न पहुंचाने वाले हों तो त्योहार का मजा और अधिक बढ़ जाता है। वैसे तो बाजार में भी हर्बल कलर तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन इसे आप घर पर रहकर भी प्राकृतिक रूप से रंग तैयार कर सकते हैं। (Holi 2023) ताकि आप भी केमिकल कलर वाले रंगों से बच कर पूरी मस्ती के साथ होली का मजा ले सकें। तो चलिए जानते हैं प्राकृतिक रंगों को बनाने की विधि…

Advertisment

घर पर बनाएं प्राकृतिक रंग (Organic Colours For Holi)

पीला रंग — holi-colour yellow

अगर आप घर पर प्राकृतिक रूप से पीला रंग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए हल्दी का उपयोग किया जा सकता है। हल्दी के साथ गेंदे के फूल को पीस लें। उसमें पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। इसके अलावा आप बेसन और हल्दी दोनों का एक साथ उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी बेसन और आधी कटोरी हल्दी को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। पीले गुलाब का भी उपयोग पीले कलर के लिए किया जा सकता है।

लाल रंग — holi-colour red 
प्राकृतिक रूप से लाल रंग बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ी और चंदन को पीसकर गुलाल बना सकते हैं। लिक्विड मिश्रण बनाना चाहते हैं तो चुकंदर के साथ अनार, गाजर और टमाटर को अच्छे से पीस लें। फिर इस घोल से होली खेलें।

नारंगी कलर — orange holi-colour
अगर आप ओरेंज कलर का गुलाल बनान चाहते हैं तो इसके लिए चंदन का पाउडर और पलाश के फूल होना चाहिए। इसके दोनों को समान मात्रा में पीसकर गुलाल तैयार कर लें। लिक्विड घोल के लिए फ्लाश के फूल को पानी में पीसकर उपयोग किया जा सकता है।

Advertisment

नीला रंग — holi-colour blue 
यदि आप नीले रंग बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप गुड़हल के फूल को पानी में पीसकर बने मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं गुलाल बनाने के लिए आप गुड़हल के फूल को सुखाएं और उसे पीसकर गुलाल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Astrology holi colour holi 2023 holika Dahan 2023 2023 me holi kub hai
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें