Advertisment

महाकाल मंदिर में सबसे पहले होलिका दहन: भोपाल में सीएम मोहन यादव ने होली जलाई, प्रदेशवासियों को दी बधाई, उड़ा गुलाल

Holi 2025: देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में होलिका दहन किया गया। मप्र के भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीएम हाउस में होलिका दहन किया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

author-image
BP Shrivastava
महाकाल मंदिर में सबसे पहले होलिका दहन: भोपाल में सीएम मोहन यादव ने होली जलाई, प्रदेशवासियों को दी बधाई, उड़ा गुलाल

हाइलाइट्स

  • देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में होलिका दहन
  • भोपाल में सीएम मोहन यादव ने जलाई होली
  • प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Advertisment

Holi 2025: देश के साथ मध्यप्रदेश में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में होलिका दहन किया गया। वहीं मप्र के भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीएम हाउस में होलिका दहन किया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1900232438544232893

देश में सबसे पहले होली का त्योहार महाकाल मंदिर में मनाया गया। इस बार सिर्फ एक किलो हर्बल गुलाल भगवान महाकाल को अर्पित किया गया। आरती के दौरान आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर नीरज सिंह और प्रशासक प्रथम कौशिक मौजूद रहे।

[caption id="attachment_776051" align="alignnone" width="887"]publive-image मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित सीएम हाउस में होलिका दहन किया।[/caption]

Advertisment

इंदौर में प्रदोष काल में होलिका दहन

इंदौर के राजवाड़ा पर प्रदोष काल में सरकारी होलिका का दहन किया गया। होलकर राजवंश के शिवाजी राव होलकर (रिचर्ड महाराज) होलिका दहन करने इंदौर पहुंचे। उनके साथ करीब 40 विशिष्ट मेहमान भी थे। वहीं इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी इस दौरान मौजूद थे। होलिका दहन के बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

[caption id="attachment_776059" align="alignnone" width="868"]publive-image इंदौर में राजवाड़े पर होलिका दहन का दृश्य।[/caption]

इससे पहले शिवाजी राव होलकर ने राजवाड़ा में भगवान के दर्शन कर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माथा टेका। इसके बाद होलिका की पूजा की। होलिका दहन के बाद शिवाजी राव होलकर ने राजवाड़ा स्थिति मल्हारी मार्तंड मंदिर में पूजन-अर्चन कर रंग गुलाल खेला गया। इसके बाद अहिल्याबाई की गादी पर चांदी की पिचकारी से रंग डाला गया।

Advertisment

ओंकारेश्वर में संध्या आरती के बाद होलिका दहन

संध्या आरती के बाद ओकांरेश्वर मंदिर के बाहर होलिका दहन किया गया। इसके लिए कंडों से होलिका बनाई गई थी। इस बार श्रद्धालुओं को होलिका दहन स्थल के आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। भोपाल में मुस्लिम भाइयों के साथ मिलकर होलिका दहन किया गया। वहीं इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी होलिका दहन के साथ जमकर गुलाल उड़ना शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया Holika Dahan: रायपुर में स्त्री 2 थीम पर आकर्षक होलिका, सरकटा की प्रतिमा भी बनाई गई

क्यों होता है होलिका दहन ?

असुर राज हिरण्यकाश्यप के कहने पर उनकी बहन होलिका भगवान नारायण के अनन्य भक्त प्रह्लाद को अपनी गोद में बैठाकर अग्नि में बैठ गई थी, जिसके बाद भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद अग्नि से सुरक्षित रहे। होलिका जलकर भस्म हो गई। जिसके बाद से हर साल होलिका दहन किया जाता है।

Advertisment

Happy Holi: आज रंग-बिरंगा होगा पूरा देश, धूमधाम से मनेगी होली, सोशल मीडिया पर छाया खुमार, देखें ट्रेंडिंग फोटो और वीडियो

Happy Holi 2025 celebration photo video viral

Happy 2025: आज रंगों का त्योहार है। पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। सोशल मीडिया पर होली का खुमार चढ़ चुका है। ट्विटर पर हैप्पी होली ट्रेंडिंग है। होली से जुड़े फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर वायरल कंटेंट में होली के त्योहार को लेकर सीख भी है और भरपूर मस्ती भी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Ujjain Mahakal Holika Dahan MP Holi News MP Holi 2025 MP CM House Holi Mahakal Holika Dahan Jabalpur Holi indore holi news holika dahan 2025 Holi 2025 Gwalior Holi CM Mohan Yadav bhopal news Bhopal Holi 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें