Advertisment

Holi 2023 : 2023 में होली कब है, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त, करना न भूलें मोती शंख का ये उपाय

Holi 2023 : 2023 में होली कब है, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त, करना न भूलें मोती शंख का ये उपाय holi 2023--when-is-holi-in-2023-know-here-the-exact-date-and-muhurat-this-is-the-reason-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Holi 2023 : 2023 में होली कब है, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त,  करना न भूलें मोती शंख का ये उपाय

नई दिल्ली। Holi 2023  हर त्योहार को लेकर एक तिथि तय होती है। जिसके अनुसार उसे मनाया जाता है। holi 2023 सभी बड़े त्योहारों में होली एक holika dahan muhurat 2023 ऐसा त्योहार है जिसके दहन के लिए मुहूर्त देखना जरूरी होता है। इसी तरह यदि आप भी होलिका दहन की तिथि और त्योहार को लेकर असंजस्य में हैं तो आपको बताने जा रहे हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इसके दहन का सही मुहूर्त और तिथि क्या है।

Advertisment

इस बार भद्रा की पूंछ में होगा दहन Holi 2023 
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार होलिका दहन को लेकर अलग—अलग पंचांगों में मतभेद हैं। किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए भद्रा को देखा जाता है। इसी तरह होलिका दहन के लिए भी इसका असर दिखाएगा।
जबलपुर के लोक विजय पंचांग के अनुसार इस बार भद्रा 6 मार्च को दोपहर 3 बजे शुरू हो जाएगी। इसके बाद रात को भद्रा की पूंछ जाएगी। जिसका समय रात 12:10 बजे से 1:22 बजे तक होगा। यानि होलिका दहन भद्रा की जाती पूंछ के समय पर यानि 12:10 बजे से 1:22 बजे के बीच किया जाना शुभ होगा। वैसे तो इसके दूसरे दिन धुरैड़ी यानि होली खेलना माना जाता है। यानि 7 मार्च को धुरैड़ी का त्योहार बताया जा रहा है। पर कुछ पंचांगों के अनुसार 8 मार्च को धुरैड़ी बताई जा रही है।

इस दिन आएगी भाई दूज — Holi 2023 bhai dooj 
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार प्रतिपदा तिथि 8 मार्च की शामि 6:45 से आएगी। यानि 9 मार्च को उदया तिथि के साथ भाई दूज मनाई जाएगी।

होलिका दहन तिथि — Holi 2023 holika dahan date 

7 मार्च को होलिका दहन — रात 12:10 से 1:22 तक
8 मार्च को धुरैड़ी — पूरे दिन
9 मार्च को भाई दूज

Advertisment

छोटी होली के करें ये उपाय —
होलिका दहन (Holika Dahan) वाले दिन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष (Astro Tips) के अनुसार इस दिन किए गए उपाय आर्थिक परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। जो आपकी सुख—समृद्धि को बढ़ा सकते हैं।

होलिका दहन के दिन करें ये उपाय Holi 2023 upay 

शांति और धन वृद्धि के लिए —
गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करना आपको अच्छे स्वास्थ्य, धन और शांति में वृद्धि करता है।

नौकरी और व्यवसाय के लिए —
स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहन कर होलिका दहन करें। इस पूजन में एक नारियल लेकर अपने और परिवार के उपर से सात बार वार कर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। फिर सात बार होलिका की परिक्रमा करें। भगवान को फल या मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करना आपको नौकरी और व्यवसाय में आ रही परेशानी दूर कर सकता है।

Advertisment

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए —
बड़ी मेहनतों के बाद भी अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं तो इसके लिए होलिका दहन की पूजा में नारियल, पान और सुपारी अर्पित करें।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए —
होलिका दहन के समय अलसी, गेहूं, मटर और चना को आग में डालने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। ये भी कहा जाता है कि होली के दिन मोती शंख को स्नान कराकर उसकी पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

Advertisment

Holi 2023 : राशि के मुताबिक इन रंगों से खेलें होली, जीवन में आएगी खुशियों की बहार

Bank Holiday In March 2023 : मार्च में 12 दिन रहेंगे बैंक बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

March 2023 Festivals: मार्च में होली, चैत्र नवरात्रि, पापमोचिनी एकादशी, हिन्दू नववर्ष, प्रदोष व्रत समेत पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, चैक करें पूरी लिस्ट

Holi 2023 : होली पर रंगों से करें प्रभु को खुश, जानिए किस देवता को है कौन सा रंग है पसंद, यही रंग चढ़ाएं

holi date 2023 holi sepcial song 2023 holi special 2023 Holika Dahan 2023 Muhurat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें