Advertisment

Holi 2022: मुख्यमंत्री शिवराज ने की गो-काष्ठ की खरीददारी, कहा — होलिका दहन लकड़ी की जगह गो—काष्ठ से करें

Holi 2022: मुख्यमंत्री शिवराज ने की गो-काष्ठ की खरीददारी, कहा — होलिका दहन लकड़ी की जगह गो—काष्ठ से करें Holi 2022: Chief Minister Shivraj bought cow wood, said - Holika Dahan should be done with cow wood instead of wood

author-image
govind Dubey
Holi 2022: मुख्यमंत्री शिवराज ने की गो-काष्ठ की खरीददारी, कहा — होलिका दहन लकड़ी की जगह गो—काष्ठ से करें

भोपाल। Holi 2022: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के माता मंदिर क्षेत्र से होलिका दहन के लिए गो काष्ठ खरीदा। इस दौरान सीएम शिवराज ने लोगों से आग्रह किया है कि नागरिक होलिका दहन के लिए लकड़ी की जगह गो काष्ठ का इस्तेमाल करें। सीएम शिवराज ने कहा कि, 'आज होलिका दहन होगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व है। अंतत: बुराई पराजित होती है। आनंद के वातावरण में खूब उत्साह से होली मनाइये, लेकिन आपसे आग्रह है कि होलिका दहन के लिए गो-गाष्ठ का उपयोग कीजिए। संकल्प लीजिए कि अब वृक्षों को नहीं काटेंगे व होलिका दहन गो-काष्ठ से करेंगे।'

Advertisment

मुख्‍यमंत्री शिवराज का जनता को संदेश

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा था कि, 'होली उत्साह, उमंग से मनाएं पर शालीनता के साथ। उन्होंने आगे कहा कि होली सिर्फ गौ-काष्ठ से जलाएं। मैं भी गो-काष्ठ से ही जलाऊंगा। पेड़ नहीं काटना है, पेड़ तो लगाना है। उन्होंने गांव-शहर को स्वच्छ रखें ताकि प्रदेश नंबर एक पर आ जाए। इसके साथ ही चौहान ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं, भगोरिया की राम-राम, रंगपंचमी की बधाई दी है।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें