Advertisment

Holi 2022 : होली के रंग में डूबे बाबा महाकाल, देखे वीडियो

Holi 2022 : होली के रंग में डूबे बाबा महाकाल, देखे वीडियो holi 2022 bhasma aarti at mahakaleshwar temple in ujjain watch video vkj

author-image
deepak
Holi 2022 : होली के रंग में डूबे बाबा महाकाल, देखे वीडियो

Holi 2022 : दुनियाभर में आज होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकलेश्वर मंदिर में भी होली का त्योहार मनाया गया। आज बाबा महाकाल का मंदिर रंगों से रंगा नज़र आया। मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बाबा महाकाल को रंग लगाया गया। मंदिर परिसर में गुलाल से होली खेली गई होली के मौके पर आज मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Advertisment

हुई विशेष भस्म आरती

होली के मौके पर आज बाबा महाकाल मंदिर में सुबह विशेष भस्म आरती की गई। भस्म आरती के बाद मंदिर परिसर में गुलाल से भक्तों ने होली खेली। एक दिन पहले होलिका दहन के दिन भी विशेष तैयारियां की गई थीं। होली के मौके पर महाकाल मंदिर आने की परंपरा वर्षों से चलती आ रही है। बता दें कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। हालांकि कोरोना के चलते स्थानीय प्रशासन द्वारा कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान रखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1504617759841595392

आपको बता दें कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में होली का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। बाबा महाकाल को उज्जैन का राजा कहा जाता है। होली के दिन विशेष भस्म आरती के बाद होली का आयोजन किया जाता है। भक्त मंदिर परिसर में ही गुलाल के साथ होली खेलते हैं। इसके अलावा महाकाल मंदिर में होली के बाद रंग पंचमी का त्योहार भी मनाया जाता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें