Advertisment

Holashtak 2023 date : होलाष्टक आज इतने बजे से हो रहे हैं शुरू, अब 8 दिन के​ लिए लग जाएगी शुभ कार्यों पर रोक

Holashtak 2023 date : होलाष्टक आज इतने बजे से हो रहे हैं शुरू, अब 8 दिन के​ लिए लग जाएगी शुभ कार्यों पर रोक holashtak-2023-date-holashtak-is-starting-from-this-time-today-now-auspicious-works-will-be-banned-for-8-days-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Holashtak 2023 date : होलाष्टक आज इतने बजे से हो रहे हैं शुरू, अब 8 दिन के​ लिए लग जाएगी शुभ कार्यों पर रोक

नई दिल्ली। Holashtak 2023 date रंग, उमंग और उल्लास का त्योहार होली के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं। जी हां इस साल होली का त्योहार 7 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन इसके पहले वाले होलाष्टक आज से शुरू हो रहे हैं। जो 8 दिन ​तक चलेंगे। 27 फरवरी शुरू हुए इन होलाष्टक की समाप्ति 7 मार्च को होलिका दहन के साथ होगी। Holashtak 2023 Date आपने कई बार बुजुर्गों से कहते सुना होगा कि होलाष्टक में कुछ Holashtak 2023 date कामों की मनाही होती है। ऐसे में यदि आपको नहीं पता है कि इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं तो चलिए जान लेते हैं। कि होलाष्टक कब से शुरू हो रहे हैं।

Advertisment

आपको बता दें पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। फिर उसके अगले दिन धुरैड़ी खेली जाती है। लेकिन इसके 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं। जिसका समापन होलिका दहन के साथ होता है। ऐसा कहते हैं कि होलाष्टक के 8 दिनों में कोई भी मंगल काम नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में मुश्किलें बढ़ जाती हैं। Holashtak 2023 Date

इस दिन से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक 2023 — Holashtak 2023 Date
इस साल यानि 2023 में होलिका दहन 7 मार्च को और धुरैड़ी 8 मार्च को आ रही है। लेकिन होली के आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो गए हैं। जो 7 मार्च तक रहेंगे।

होलिका दहन 2023 का शुभ मुहूर्त Holashtak 2023 Date
इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च 2023 की शाम 04:17 मिनट से शुरू हो रही है। जो अगले दिन 07 मार्च 2023 की शाम 06:09 मिनट तक रहेगी। आपको बता दें इसी दिन होलिका दहन होगा।

Advertisment

क्यों नहीं होते शुभ काम — Holashtak 2023 Date
ऐसा माना जाता है कि फाल्गुन माह की अष्टमी के दिन प्रेम के देवता कामदेव ने भगवान शिव की तपस्या भंग की थी। तब उससे क्रोधित होकर शिव जी ने कामदेव को भस्म कर दिया था। जिसके बाद कामदेव की पत्नी रति ने शिव की आराधना करके कामदेव को पुनर्जीवित करने की प्रार्थना की थी। इसके बाद भगवान शिवजी ने रति की प्राथना स्वीकार की थी। शिवजी के इस निर्णय के बाद प्रजा में खुशी की लहर आ गई थी। होलाष्टक का अंत होलिका दहन के दिन हो गया था। कहते हैं इसी वजह से 8 दिन शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।

इन कामों को होलाष्टक में करना है वर्जित — Holashtak 2023 Date

विवाह, मुंडन, नामकरण, सगाई समेत 16 संस्कार नहीं करने चाहिए।
जहां तक हो इस दौरान नए मकान, वाहन, प्लॉट या दूसरे प्रॉपर्टी की खरीदारी न करें।
इस दौरान किसी भी प्रकार का यज्ञ, हवन आदि कार्यक्रम न करें।
अगर आप नौकरी पेशा हैं तो इस दौरान नौकरी बदलने से बचें। अगर नई ज्वाइनिंग है तो इस दौरान ज्वाइन न करें।
किसी भी प्रकार का व्यापार शुरू न करें।

Holi 2023 Ke Upay : होली की रात जरूर करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

holi 2023 Holashtak 2023 Date : holi date 2023 holi party 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें