Advertisment

हितानंद बने प्रदेश के संगठन महामंत्री, सुहास भगत की संघ में वापिसी

हितानंद बने प्रदेश के संगठन महामंत्री, सुहास भगत की संघ में वापिसी Hitanand became the state's organization general minister, Suhas Bhagat's return to the union

author-image
govind Dubey
हितानंद बने प्रदेश के संगठन महामंत्री, सुहास भगत की संघ में वापिसी

भोपाल। पांच राज्यों में चुनाव हो जाने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा ने संगठन में बदलाव करना शुरू कर दिए है, इन बदलावों को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी माना जा रहा हैं। इसी के चलते मध्य प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को बनाया गया है। वह सुहास भगत की जगह लेंगे। दूसरी तरफ सुहास भगत की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापिसी हो गई है। उनको मध्यक्षेत्र का बौद्धिक प्रभारी बनाया गया है।

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी में सह संगठन मंत्री का कार्य संभाल रहे हितानंद शर्मा को संगठन का महामंत्री बनाया गया है। इसके पहले मप्र में हितानंद ​सह संगठन मंत्री थे। वहीं शर्मा लंबे समय तक आरएसएस में प्रचारक का दायित्व संभालते रहे हैं। हालाकि सुहास भगत की वापिसी के बाद लंबे समय से सुगबुगा थी कि हितानंद को संगठन का महामंत्री बनाया जा सकता हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई थी।

गौरतलब है कि संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में भगत वापस बुला कर मध्यक्षेत्र का बौद्धिक प्रभारी बनाया गया है। उनका मुख्यालय जबलपुर में रहेगा। सुहास भगत को विधानसभा चुनाव के पहले वर्ष 2016 में भाजपा में भेजा गया था। उस समय संगठन और सत्ता में समन्वय को सुदृढ़ करने की जरूरत को महसूस करते हुए ये फैसला लिया गया था।

Advertisment
चैनल से जुड़ें