Advertisment

History Of Currency: नोटों पर कैसे आई महात्मा गांधी की तस्वीर, जानिए करेंसी नोटों की पूरी कहानी

History Of Currency: भारत के सभी करेंसी नोट्स पर कोणार्क चक्र, लाल किला, सांची स्तुप, ऐलोरा की गुफाएं जैसे कई अलग-अलग चित्र हैं।

author-image
Bansal news
History Of Currency: नोटों पर कैसे आई महात्मा गांधी की तस्वीर, जानिए करेंसी नोटों की पूरी कहानी

History Of Currency: भारत के सभी करेंसी नोट्स पर कोणार्क चक्र, लाल किला, सांची स्तुप, ऐलोरा की गुफाएं जैसे कई अलग-अलग चित्र हैं। इन सबके अलावा एक चीज़ जो भारत के सभी करेंसी नोटों में कॉमन है, वो है राष्ट्रपित महात्मा गांधी की तस्वीर। भारत के सभी करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर होती लोगों के लिए गांधी जी की तस्वीर ही भारतीय करेंसी की पहचान है।

Advertisment

पहले नहीं थी महात्मा गांधी की फोटो

पर क्या आपको पता है कि भारत के नोटों पर हमेशा से महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं थी। आज़ादी के बाद इन नोटों पर अशोक स्तंभ, कृषि से संबंधित उपकरण, बाघ जैसे कई चित्र रहे हैं। आखिर कैसी रही भारत के करेंसी नोट्स की जर्नी और कब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर इन नोटो पर आई। आइये जानते हैं...

आज़ादी के बाद अशोक स्तंभ की तस्वीर

1947 में भारत की आज़ादी के बाद देश के लिए कई राष्ट्र चिन्हों का चयन करना था। इनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण था सभी करेंसी नोटों पर से इंग्लैंड के राजा की तस्वीर की जगह कोई और तस्वीर लगाना, जो भारत की आज़ादी का प्रतीक हो। वैसे तो महात्मा गांधी की तस्वीर इन नोटों पर लगाने की चर्चा आज़ादी के बाद से ही शुरु हो गई थी।

नोटों पर अशोक स्तंभ की जगह महात्मा गांधी की तस्वीर कब से छापी जा रही है? -  Quora

उस समय गांधी जी की तस्वीर के बजाय अशोक स्तंभ की तस्वीर पर सभी की सहमती बनी। 1950 में आज़ादी के बाद पहली बार भारत ने अपने राष्ट्रीय चिन्हों के साथ 2, 5, 10, और 100 के नोट जारी किये। इनमें से कुछ नोटों की डिज़ाइन में भारतीय चिन्हों के अलावा कुछ खास बदलाव नहीं किये गए थे।

Advertisment

1954 में बड़े नोट भी हुए जारी

1953 में भारतीय रुपया के बहुवचन के रूप में रूपय शब्द के इस्तेमाल का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा 1954 में 1,000, 5,000, और 10,000 के नोट भी जारी हुए। इन नोटों पर तंजोर मंदिर, गेट वे ऑफ इंडिया और अशोक स्तंभ की तस्वीरें थी। हालांकि यह नोट 1978 में बंद भी हो गए।

India Once Had Rs 5,000 And Rs 10,000 Notes: When Was It Introduced And Why  Was It Scrapped | India.com

इसके अलावा भारतीय करेंसी के इतिहास में एक डिज़ाइन में 100 के नोट पर भारत की कृषि प्रधान छवी को दिखाया गया। वहीं 2 के नोट पर बाघ, 5 के नोट पर हिरण की तस्वीरें भी लगाई गई।

100वीं जन्म जयंती पर लगाई गयी महात्मा गांधी की फोटो

भारत के करेंसी नोटों पर गांधी जी की तस्वीर पहली बार उनकी 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर लाई गई। साल 1969 में महात्मा गांधी सीरीज के नोट पहली बार मार्केट में आए थे। हालांकि इन नोटो पर जो बापू की तस्वीर थी, वो आज के नोटों से काफी अलग थी। उस समय नोटों में गांधी जी को एक जगह पर बैठकर किताब पढ़ते हए दिखाया गया था।

Advertisment

80 के दशक में फिर हुआ बदलाव

हालांकि इसके बाद भी भारत के करेंसी नोटों में और बदलाव हुए। 80 के दशक में इन नोटों पर से गांधी जी की तस्वीरें वापस हट गई। इस समय 1 के नोट पर oil rig, 2 के नोट पर महान गणितज्ञ आर्यभट्ट, 5 के नोट पर ट्रेक्टर से खेती करता किसान, 10 के नोट पर राष्ट्रीय पक्षी मोर और शालिमार बाग, 20 के नोट पर कोणार्क चक्र, और 100 के नोट पर एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित बांध हीराकुंड डैम की तस्वीर लगाई गई।

पहली बार 87 में जारी हुआ 500 का नोट

1987 में पहली बार देश में 500 के नोट जारी किये गए। इन नोटों में सामने महात्मा गांधी की तस्वीर तो पिछे उनके साथ चलते जनसमूदाय की तस्वीर को दर्शाया गया।

Old 500 Rupee 786 Note Price : 786 नंबर नोट यहाँ बिका हे 3 लाख में

1996-2016 तक चला इन नोटों का सफ़र

2016 के नोटबंदी के पहले जो नोट भारत में चला करते थे, वो पहली बार 1996 में जारी हुए थे। इन सभी नोटों में सामने की ओर गांधी जी की तस्वीर थी। वहीं पीछे ट्रेक्टर चलाता किसान, लाल किला, कंचनजंघा पर्वत, जैसी कुछ और तस्वीरें थी।

Advertisment

महात्मा गांधी की तस्वीर करेंसी नोट पर पहली बार कब छपी ? कितने का था पहला  नोट, तस्वीरों में समझिए

इन नोटों पर सुरक्षा के कई अतिरिक्त सुविधाएं भी जोड़े गए थे। साथ ही नेत्रहीन लोग भी इन नोटों को पहचान सकें इसका भी ध्यान रखा गया था। समय के साथ इस सीरीज में सुरक्षा के लिए कई बदलाव भी होते रहें।

2017 में नई महात्मा गांधी नोट सीरीज जारी

इसके बाद आया 2016 का नोटबंदी वाला दौर। 500 और 1,000 के पुराने नोट बैन होने के बाद 2017 में नई महात्मा गांधी नोट सीरीज जारी की गई। इस सीरीज में नोटों की designs में कुछ बदलाव किए गए पर सभी नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर बनी रही।

Mahatma Gandhi On Currency Notes किस साल में पहली बार, भारतीय करेंसी नोट पर  छपा महात्मा गांधी का चेहरा?

नोटो के पिछले हिस्सों की तस्वीरों को बदला गया और 10 के नोट पर कोणार्क चक्र, 20 के नोट पर औरंगाबाद स्थित एलोरा की गुफा, 50 के नोट पर हंपी स्थित पत्थर का रथ, 100 के नोट पर रानी की वाव, 500 के नोट पर लाल किला, और 2000 के नोट पर मंगलयान की तस्वीर को छापा गया। हालांकि 2000 के नोटों को अभी रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा बंद कर दिया गया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, क्या नहीं, क्या कहते हैं ज्योतिष, धर्म

आखिर क्यों होती है सड़क पर पीली-सफेद पट्टियां ! जानिए क्या होता है इसका मतलब

Janna Jaruri Hai : आखिर क्यों नहीं दिख रहे हैं गुलाबी रंग के 2000 के नोट? जानिए क्या है इसका कारण

Advertisment

जानिए 51 शक्तिपीठों की क्या है कहानी ! जब शिव के क्रोध के कारण हुई जगह-जगह स्थापना

WhatsApp Feature: कैसे पढ़ें डिलीट किए गए मैसेज? आसान तरीके से पल भर में चलेगा पता

Constitution Facts: संविधान में लिखे शब्दों के बार में तो हम अक्सर पढ़ते है, आइए आज संविधान में बने चित्रों के बारे में जानते है

History Of Currency, Currency Notes, Entire journey of currency notes, Mahatma Gandhi picture appeared on currency notes, करेंसी का इतिहास, करेंसी नोट, करेंसी नोटों की पूरी यात्रा, करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर, Currency History, Demonetization, Reserve Bank of India, RBI, Printing of Currency

Reserve Bank of India currency notes Entire journey of currency notes History Of Currency Mahatma Gandhi picture on currency notes
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें