Advertisment

Hindi Diwas 2022: पूरे देश को एकता के सूत्र में है बांधती हमारी हिंदी भाषा ! गृह मंत्री अमित शाह का खास संदेश, कब से हुई शुरूआत

पूरे भारतवर्ष में जहां पर आज '14 सितंबर'  को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है वहीं पर हमारी देश की मातृभाषा हिंदी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

author-image
Bansal News
Hindi Diwas 2022: पूरे देश को एकता के सूत्र में है बांधती हमारी हिंदी भाषा ! गृह मंत्री अमित शाह का खास संदेश, कब से हुई शुरूआत

Hindi Diwas 2022: पूरे भारतवर्ष में जहां पर आज '14 सितंबर'  को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है वहीं पर हमारी देश की मातृभाषा हिंदी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। जहां पर हिंदी दिवस को लेकर लोगों द्वारा शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है तो वहीं पर इस मौके पर केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) का संदेश देशवासियों के लिए सामने आया है जिसमें कहा कि, कामकाज में युवा और सभी नागरिक हिंदी भाषा का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें।

Advertisment

जानें गृह मंत्री अमित शाह का संदेश

यहां पर देशवासियों को संदेश देते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि, हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की मित्र है और यह एक आधिकारिक भाषा के रूप में 'पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधती है।' हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की मित्र है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है। हिंदी के संरक्षण व संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूं। सभी को 'हिंदी दिवस' की शुभकामनाएं।'

जानें कब से हिंदी की हुई शुरूआत

आपको बताते चलें कि, हिंदी दिंवस कां इतिहास जहां बहुत पुराना है वहीं पर हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित होने के बाद यह दिन हिंदी भाषा को समर्पित है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आधिकारिक तौर पर 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में घोषित किया था। आपको बताते चलें कि, भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत संघ की आधिकारिक भाषा घोषित किया। अंग्रेजी दूसरी आधिकारिक भाषा है। भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी का उपयोग करने का निर्णय भारत के संविधान द्वारा 26 जनवरी, 1950 को वैध किया गया था। एक बहुभाषी राष्ट्र में सरकारी कार्यों को सुव्यवस्थित करने के लिए हिंदी को आधिकारिक भाषाओं में से एक बनाया गया था। 25.8 करोड़ (258 मिलियन) लोगों द्वारा मूल भाषा के रूप में बोली जाने वाली हिंदी को दुनिया में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है।

Advertisment
speech on hindi diwas 2022 speech on hindi diwas Hindi diwas wishes hindi diwas status 2022 hindi diwas status hindi diwas speech 2022 hindi diwas speech hindi diwas quiz 2022 hindi diwas quiz hindi diwas poster hindi diwas par kavita hindi diwas par bhashan 2022 hindi diwas drawing hindi diwas 2022 Hindi Diwas 2021 hindi diwas 14 september 2022 Hindi Diwas hindi divas 2022 hindi divas hindi day 2022 happy hindi diwas 2022 14 september hindi diwas
Advertisment
चैनल से जुड़ें