Advertisment

Himba Tribe : यहां सिर्फ जिंदगी में शादी के दिन ही नहाती है महिलाएं

Himba Tribe : यहां सिर्फ जिंदगी में शादी के दिन ही नहाती है महिलाएं Himba Tribe Here women take bath only on the wedding day in life vkj

author-image
Bansal News
Himba Tribe : यहां सिर्फ जिंदगी में शादी के दिन ही नहाती है महिलाएं

Himba Tribe : महिलाओं का सबसे बड़ा गहना उनकी सुंदरता होती है। सुंदरता के लिए महिलाएं क्या-क्या नहीं करती है। महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करती है, लेकिन अगर आपको पता की दुनिया में एक ऐसी भी जगह हैं जहां की महिलाएं जिंदगी में एक बार ही नहाती है तो आपको सुनकर आश्चर्य होगा। लेकिन यह सच है।

Advertisment

दरअसल, यह एक ऐसी जनजाति है जिसमें जीवन में केवल एक ही महिलाएं नहाती है। यह उनकी एक परंपरा है। यह जनजाति हिम्बा जनजाति उत्तरी नामीबिया की रहने वाली है। यहां की आबादी करीब 50,000 लोगों की है। यह कुनेन क्षेत्र अंगोला में कुनेन नदी के दूसरी तरफ मौजूद है। जिसे अब काकोलैंड के नाम से पहचाना जाता है।

नहाने के बजाय करती हैं ये काम

हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने के बजाय जड़ी-बूटियों के धुंए से अपेन शरीर को तरो जाता रखती है। जड़ी-बूटी की महक से उनके शरीर से अच्छी महक आती है। जड़ी बूटी महिलाओं के शरीर के कीटाणुओं को खत्म कर देती है।

शादी के दिन ही नहाती है महिलाएं

यहां की महिलाएं शादी के दौरान ही एक बार नहाती है। बताया जाता है कि इस जनजाति में महिलाओं को पानी से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसलिए यहां की महिलाएं अपने कपड़े भी नहीं धोती है। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। इसके अलावा महिलाओं अपने शरीर पर जानवरों की चर्बी से बना घोल भी लगाती है। इस घोल को महिलाएं लोशत के तौर पर इस्तेमाल करती है। इस घोल में हेमेटाइट होता है जिसके चलते उनकी त्वचा लाल रंग की दिखाई देती है। साथ ही यह लोशन उन्हें कीड़ों के काटने से भी बचाते हैं।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें