Advertisment

Himachal Pradesh: शीतकालीन सत्र से पहले इस नेता को किया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, जानें क्या होता है काम?

author-image
Bansal News
Himachal Pradesh: शीतकालीन सत्र से पहले इस नेता को किया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, जानें क्या होता है काम?

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक चंद्र कुमार को बुधवार को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वह नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) को सदन के संचालन के वास्ते सीमित समय के लिए नियुक्त किया जाता है। यहां जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि कुमार नए अध्यक्ष के चुनाव तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। छह बार के विधायक और पूर्व लोकसभा सदस्य कुमार कांगड़ा जिले की जवाली विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं।

Advertisment

एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को विभागों का आवंटन किया। अधिसूचना में मंगलवार को कहा गया कि अग्निहोत्री जल शक्ति, परिवहन और भाषा, कला और संस्कृति विभागों के प्रभारी होंगे, जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, नियोजन, कार्मिक और ऐसे अन्य विभागों को अपने पास रखा है, जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

सुक्खू और कांग्रेस के अन्य सभी विधायक शुक्रवार को राजस्थान में पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इससे राज्य के नए मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी होने की संभावना है। कांग्रेस ने राज्य की 68 विधानसभा सीट में से 40 पर जीत हासिल की, जिसमें कांगड़ा में 10, शिमला में सात, ऊना, सोलन और हमीरपुर में चार-चार, सिरमौर में तीन, चंबा और कुल्लू में दो-दो तथा मंडी, बिलासपुर, किन्नौर एवं लाहौल और स्पीति जिले में एक-एक सीट शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश खबर हिमाचल प्रदेश चंद्र कुमार कांग्रेस himachal pradesh news himachal pradesh Congress Chander Kumar Protem Speaker Chander Kumar
Advertisment
चैनल से जुड़ें