Advertisment

Himachal Pradesh : पिता ड्राइवर तो बेटा संभालेगा हिमाचल की स्टेयरिंग, बनेगा मुख्यमंत्री

author-image
deepak
Himachal Pradesh : पिता ड्राइवर तो बेटा संभालेगा हिमाचल की स्टेयरिंग, बनेगा मुख्यमंत्री

Himachal Pradesh Next CM : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के अलगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए है। वह राज्य के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया है। वही मुकेश अग्निहोत्री राज्य के डिप्टी सीएम चुने गए है।

Advertisment

ड्राइवर का बेटा बनेगा सीएम

आपकों बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम में ड्राइवर है। अब उनका बेटा प्रदेश की स्टेयरिंग संभालेगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को हुआ था। सुक्खू ने हिमाचल विश्विद्यालय से लॉ की पढ़ाई के दौरान एनएसयूआई से छात्र राजनीति में कदम रखा था। वह 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्हें प्रदेश महासचिव की कमान सौंपी गई। सुक्खू दो बार शिमला नगर निगम में पार्षद भी रह चुके है। 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।

आपकों बता दें कि सीएम पद की रेस में प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुक्खू थे। सीएम पद के लिए दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 40 सीटें मिली हैं।

हिमाचल प्रदेश समाचार हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू जयराम ठाकुर कांग्रेस sukhwinder sukhu sukhwinder singh sukhu profile sukhwinder singh sukhu news sukhwinder singh sukhu latest news sukhwinder singh sukhu himachal sukhwinder singh sukhu congress Sukhwinder Singh Sukhu sukhwinder singh sukhvinder singh sukhu on hp elections 2022 sukhvinder singh sukhu cm face sukhvinder singh sukhu pratibha singh vs sukhwinder singh sukhu pratibha singh jairam thakur himachal pradesh sukhvinder singh sukhu himachal pradesh news himachal pradesh Congress about sukhwinder singh sukhu
Advertisment
चैनल से जुड़ें