Advertisment

Himachal Pradesh Vis Elections: आज कांग्रेस के 57 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी ! 12 नवंबर को होगे विधानसभा चुनाव

author-image
Bansal News
Himachal Pradesh Vis Elections: आज कांग्रेस के 57 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी ! 12 नवंबर को होगे विधानसभा चुनाव

शिमला। Himachal Pradesh Vis Elections हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची रविवार को जारी करेगी। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisment

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की प्रदेश मीडिया प्रभारी अलका लामा ने एक बयान में बताया कि अन्य 11 उम्मीदवारों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

मौजूदा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 43 विधायक और कांग्रेस के 22 विधायक हैं। विधानसभा में दो निर्दलीय और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का एक विधायक है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) भी चुनावी मैदान में है। चुनाव के लिए अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।

Congress himachal pradesh हिमाचल प्रदेश himachal pradesh assembly election Himachal congress candidates list Rajiv Shukla
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें