/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Untitled-1-5-4.jpg)
ऊना। Himachal Pradesh Una News हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रवासी मजदूरों के 12 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने दी जानकारी
अधिकारियों के मुताबिक, लालसिंघी गांव में अपने परिवार के साथ रहने वाले बच्चों ने कल शाम अपने माता-पिता के काम पर चले जाने के बाद पास के जंगल से जहरीले फल खा लिये। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की उम्र तीन साल से नौ साल के बीच है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विकास चौहान ने बताया कि जब बच्चों को अस्पताल लाया गया, तब उनकी हालत बहुत गंभीर थी। हालांकि, उचित इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर है। अधिकारियों के मुताबिक, ऊना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें