Advertisment

Himachal Pradesh New CM : हिमाचल में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पर बनी बात, जानिए दोनों के बारे में

author-image
Bansal News
Himachal Pradesh New CM : हिमाचल में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पर बनी बात, जानिए दोनों के बारे में

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा घमासान थम गया है। आलाकमान द्वारा दिए गए आदेश के मुताबिक अब यहां सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम और मुकेश अग्निहोत्री रविवार को डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे से शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में दोनों पर्यवेक्षक-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद थे। राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं। इससे पहले पीएम पद को लेकर यहां खींचतान की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार को हुई विधायक दल बैठक के बाद स्थिति साफ हो गई है। इससे पहले सीएम पद के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे थे। जिसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू सबसे आगे थे तो वहीं प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री का नाम भी सामने आ रहा था, जिसके बाद प्रतिभा सिंह हिमाचल के सीएम की रेस बाहर हो गई। अब हिमाचल के नए CM बने सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम के लिए चुना गया है।

Advertisment

सुखविंदर सुक्खू के बारे में

बता दें कि छात्र नेता के रूप में राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू 2003 में नादौन विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। उनका जन्म 26 मार्च 1964 को नादौन में हुआ। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विवि से पीजी की फिर एलएलबी की पढ़ाई की। 2013 में हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष बने। नादौन विधानसभा क्षेत्र से वे चार बार विधायक रहे।

मुकेश अग्निहोत्री के बारे में

डिप्टी सीएम के पद के लिए चुने गए मुकेश अग्निहोत्री 2003 हरोली विधानसभा सीट से पहली बार चुने गए थे। लगातार 5 बार वे विधानसभा में पहुंचे। पूर्व की वीरभद्र सिंह की सरकार में भी वे उद्योग मंत्री रहे। उनका जन्म पंजाब के संगरूर में हुआ। ऊना जिले से प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद गणित में एमएससी की डिग्री ली। पीजी में डिप्लोमा इन पब्लिक रिलेशन से किया और पत्रकार बनने के बाद राजनीतिक कैरियर शुरू किया।

oath CM himachal pradesh deputy cm Deputy Chief Minister सीएम Chief Minister in Himachal Mukesh Agnihotri new cm Sukhwinder Singh Sukhu उप मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री शपथ सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल में मुख्यमंत्री
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें