Advertisment

Himachal Pradesh Lockdown: हिमाचल प्रदेश में 6 से 16 मई तक लॉकडाउन, 10वीं की परीक्षा भी हुई रद्द

Himachal Pradesh Lockdown: हिमाचल प्रदेश में 6 से 16 मई तक लॉकडाउन, 10वीं की परीक्षा भी हुई रद्द, Himachal Pradesh lockdown in May 6 to 16 10th exam also canceled

author-image
Shreya Bhatia
Himachal Pradesh Lockdown: हिमाचल प्रदेश में 6 से 16 मई तक लॉकडाउन, 10वीं की परीक्षा भी हुई रद्द

शिमला।(भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए सात मई से 16 मई तक राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया।प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी।

Advertisment

सभी शैक्षणिक संस्थान अगले आदेशों तक बंद रहेंगे। औद्योगिक प्रतिष्ठान कार्य करते रहेंगे। बाजार भी कुछ शर्तों के साथ खुलेंगे। संसदीय कार्यमंत्री के अनुसार, अनिवार्य सेवाएं जारी रहेंगी। परिवहन सेवाएं आधी क्षमता के साथ जारी रहेंगी। मंत्रिमंडल ने राज्य के कोविड अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन उपलब्धता की भी समीक्षा की।

दसवीं के छात्रों की परीक्षा रद कर दी गई है और तय किया गया है कि सीबीएसई के पैटर्न पर शिक्षा बोर्ड तय करेगा कि दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कैसे प्रोमोट किया जाएगा।

हिमाचल में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के बीच सख्त कदम उठाने को लेकर सर्वदलीय बैठक के बाद कैबिनेट बैठक बुलायी थी । सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुयी बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस की वरिष्ठ विधायक आशा कुमारी, माकपा विधायक राकेश सिंघा, कांग्रेस के विधायक धनीराम शांडिल, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज शामिल रहे। विपक्ष ने लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की थी।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें