Advertisment

Himachal Pradesh Election 2022 : सिसोदिया ने चुनाव प्रचार के दौरान कही यह बात

author-image
Bansal News
Himachal Pradesh Election 2022 : सिसोदिया ने चुनाव प्रचार के दौरान कही यह बात

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को कांग्रेस को वोट देने के प्रति आगाह करते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी के पक्ष में डाले गए वोट से अंततः सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा होगा। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर दावा किया कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक पर्वतीय राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में संबोधन के बाद सिसोदिया की यह टिप्पणी आई।

Advertisment

नड्डा ने लोगों से चीजों को भाजपा या कांग्रेस के चश्मे से न देखने की अपील करते हुए कहा कि वे उस पार्टी को वोट दें जो उनकी परवाह करती है। उनकी टिप्पणी पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस और भाजपा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है।’’ आप नेता ने कहा, 'कांग्रेस चुनाव से पहले भाजपा का समर्थन करेगी, वह चुनाव के बाद भाजपा में शामिल होगी। कांग्रेस को वोट देना भाजपा को वोट देने के बराबर है।' आप अगले कुछ महीनों में होने वाले हिमाचल प्रदेश चुनाव में सभी सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

himachal news himachal pradesh himachal pradesh news Gujarat Election 2022 himachal pradesh election 2022 himachal election himachal elections himachal pradesh election himachal pradesh election result himachal pradesh 2022 himachal pradesh assembly election 2022 himachal pradesh elections himachal assembly election 2022 himachal election 2022 himachal pradesh opinion poll himachal election news himachal pradesh election opinion poll 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें