Himachal Pradesh: देश-दुनियाभर की तमाम ताजातरीन खबरों में आज यानि 6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का बड़ा रोड शो होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) पहुंचेगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।
आम आदमी पर हिमाचल में रखेगी नींव
आपको बताते चलें कि, आम आदमी पार्टी (AAP) अब अपना सिक्का हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में चलाने की तैयारी मे है जिसके लिए योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि, यह रोड शो हिमाचल प्रदेश के मंडी में होगा AAP ने अपने चुनाव प्रचार के लिए मौजूदा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर (Jai Ram Thakur) के गृह क्षेत्र मंडी (Mandi) को चुना है।
हिमाचल प्रदेश: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो के लिए मंडी में तैयारियां की जा रही हैं। pic.twitter.com/4nMQWAJ9Vo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2022
आप ने हिमाचल में की ये तैयारी
आपको बताते चलें कि, आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में पिछले महीने ही संगठन के विस्तार और हिमाचल में चुनावी रणनीति को तैयार करने के लिए आठ सदस्यीय टीम नियुक्त की गई थी। जहां पर पार्टी के चुनाव प्रभारी के तौर पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, वहीं पर पाठक को प्रदेश प्रभारी, रत्नेश गुप्ता को डिप्टी नियुक्त किया गया है।