Advertisment

Himachal Pradesh Assembly Election: कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की सूची की जारी, जानिए कब होगे चुनाव

author-image
Bansal News
Himachal Pradesh Assembly Election: कांग्रेस ने  46 उम्मीदवारों की सूची की जारी, जानिए कब होगे चुनाव

नई दिल्ली।Himachal Pradesh Assembly Election  कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

Advertisment

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है। सूची के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी को डलहौजी और सुखविंदर सिंह सुक्खू को नादौन से चुनाव मैदान में उतारा गया है। हालांकि, पार्टी की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह का नाम शामिल नहीं है। वह मंडी की मौजूदा सांसद हैं और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा कि बाकी के 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 43, जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का भी एक सदस्य है।

Election Commission himachal pradesh Assembly elections 2022 himachal pradesh election 2022 himachal election himachal pradesh assembly elections himachal pradesh election himachal pradesh assembly election 2022 himachal pradesh assembly election himachal election 2022 himachal pradesh assembly election date himachal pradesh election 2022 date himachal pradesh election date himachal pradesh election date 2022 himachal pradesh election date announcement
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें