Advertisment

Himachal New CM Formation: सुखविंदर सिंह सुक्खू बन सकते है हिमाचल के सीएम ! आज शाम तक होगी घोषणा

author-image
Bansal News
Himachal Pradesh New CM: आज शाम तय होगा कौन बनेगा हिमाचल का नया सेनापति ! कई नेताओं की बैठके जारी

हिमाचल प्रदेश। Himachal New CM Formation हिमाचल प्रदेश में जहां पर नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर उत्सुकता और खींचतान की स्थिति बनी हुई है वहीं पर जल्द ही राज्य को नया कांग्रेसी मुख्यमंत्री मिलेगा। कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। उनके नाम की घोषणा आज शाम तक अन्य नेताओं से चर्चा के बाद की जाएगी

Advertisment

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान

यहां पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, मुझे कोई जानकारी नहीं है। अभी CLP की बैठक बुलाई गई है, 5 बजे बैठक होगी। आलाकमान ने क्या तय किया है मुझे उसकी जानकारी नहीं है:

विधायकों में से ही होगा मुख्यमंत्री

आपको बताते चलें कि, प्रतिभा सिंह हिमाचल के सीएम की रेस बाहर हो गई हैं. मुख्यमंत्री विधायकों में से ही होगा. इसके अलावा हिमाचल में एक डिप्टी सीएम हो सकता है. हिमाचल में कल शपथ ग्रहण हो सकता है।

 

शाम 5 बजे की बैठक में लेगे फैसला

आपको बताते चलें कि, अब आज शाम पांच बजे एक बार फिर शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है। माना जा रहा है कि, आज सीएम पद की घोषणा होने के बाद नए मुख्यमंत्री अगले दो दिनों में शपथ ग्रहण भी कराया जा सकता है। बता दें कि, इस पद के लिए मुख्यमंत्री की रेस में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेरहवीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का नाम तेज है।

Advertisment

सोमवार को शपथ ग्रहण होने की खबर

आपको बताते चलें कि, शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने पर सोमवार 12 दिसंबर तक शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी शिमला के रिज मैदान पर होना प्रस्तावित है. अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. प्रशासनिक स्तर पर लगभग सभी तैयारियां पूरी हैं।

news18 himachal news himachal Himachal Results 2022 himachal result himachal pradesh formation day 2022 himachal pradesh election results 2022 himachal pradesh election 2022 himachal pradesh election himachal pradesh himachal news Himachal Government Formation himachal elections 2022 himachal election result latest himachal election result himachal election news himachal election 2022 himachal election himachal congress government formation of himachal
Advertisment
चैनल से जुड़ें