Advertisment

Himachal Elections 2022 : कांग्रेस ने चुनाव के लिए एक और सूची जारी की

author-image
Bansal News
Himachal Elections 2022 : कांग्रेस ने चुनाव के लिए एक और सूची जारी की

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। कांग्रेस ने किन्नौर-अनुसूचित जनजाति (एसटी) सीट से मौजूदा विधायक जगत सिंह नेगी को फिर से टिकट दिया और जयसिंहपुर-अनुसूचित जाति (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से यादविंदर गोमा को मैदान में उतारा। हिमाचल युवा कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष निगम भंडारी ने किन्नौर से पार्टी के नामांकन के लिए बोली लगाई थी।

Advertisment

कांग्रेस ने मनाली सीट से भुवनेश्वर गौर को मैदान में उतारा और पावंटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र से किरणेश जंग को फिर से टिकट दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए एक क्षेत्र को छोड़कर सभी क्षेत्रों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहाड़ी राज्य की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होने हैं और मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।

Gujarat Election 2022 himachal pradesh election 2022 himachal election himachal elections himachal pradesh election himachal pradesh assembly election 2022 himachal assembly election 2022 himachal election 2022 himachal pradesh election 2022 date himachal pradesh election date 2022 himachal election 2022 opinion poll himachal pradesh opinion poll 2022 himachal elections 2022 himachal assembly elections 2022 himachal pradesh election survey 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें