Advertisment

Himachal Diwas 2023: पीएम मोदी और सीएम शिवराज ने दी बधाई, जानें आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश का इतिहास

Himachal Diwas 2023: पीएम मोदी और सीएम शिवराज ने दी बधाई, जानें आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश का इतिहास

author-image
Shyam Nandan
Himachal Diwas 2023: पीएम मोदी और सीएम शिवराज ने दी बधाई, जानें आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश का इतिहास

Himachal Diwas 2023: आज उत्तर भारत के एक प्रमुख राज्य हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य सभी निवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, “हिमाचल दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस राज्य के लोगों का जीवन सदैव समृद्ध और खुशहाल रहे।”

Advertisment

https://twitter.com/narendramodi/status/1647086893539135490

यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2023: उच्च के सूर्य बढ़ाएंगे अपनी ताकत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

हिमाचल दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने ट्विटर हैंडल के के जरिए हिमाचल प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम शिवराज ने लिखा है, "देवभूमि के सभी वासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देवों के आशीर्वाद से धन्य यह पावन धरा सदैव उन्नति करे और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर रहे, यही कामना है।"

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1647061508101402624

यह भी पढ़ें: Surya Rashi Parivartan: अपनी उच्च राशि में सूर्य, आज से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Advertisment

आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश का इतिहास

भारत की आजादी के बाद, 15 अप्रैल 1948 की हिमाचल प्रदेश चीफ कमिश्नर के राज्य (Chief Commissionerate State) के रूप में प्रशासकीय क्षेत्र बनाया गया था। तभी से इस तिथि को ‘हिमाचल दिवस' (Himachal Diwas) मनाया जाता है।

>> 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से भारत का संविधान लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश 'ग' श्रेणी (‘C’ Category) का राज्य बनाया गया।

>> 1 जुलाई 1954 को बिलासपुर को भूभाग को हिमाचल प्रदेश में सम्मिलित किया गया।

Advertisment

>> 1 जुलाई 1956 में हिमाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।

>> 1 नवंबर 1966 में हिमाचल प्रदेश के साथ कांगड़ा और पंजाब के कुछ पहाड़ी इलाकों को हिमाचल में जोड़ा गया। लेकिन, अभी भी इसका शासकीय स्वरूप केंद्रशासित प्रदेश का ही रहा।

>> भारत के संसद ने दिसम्बर 1970 में हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम पारित किया था। इस अधिनियम के तत्त्वाधान में 25 जनवरी 1971 हिमाचल प्रदेश आधिकारिक रूप से राज्य के रूप में गठित हुआ और भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य घोषित हुआ। तब से लेकर आज तक हिमाचल प्रदेश ने एक लम्बी यात्रा तय की है। इस प्रदेश ने अनेकों सरकारें देखी है जिसने राज्य को आर्थिक निर्भरता की ओर अग्रसर किया है।

Himachal Diwas 2023 #HimachalDiwas2023

ये भी पढ़ें: 

>> 15 April History: सिख धर्म के पहले गुरू बाबा नानक की जयंती आज ! जानिए इस दिन की महत्वपूर्ण घटनाएं

Advertisment

>> University Lokpal Eligibility: मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कौन बन सकता है लोकपाल, जानिए योग्यता

>> India Top Encounter Specialist : इन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की बंदूक से अपराधियों को मिली मौत ! जानिए इनके बारे में

cm shivraj himachal diwas 2023 हिमाचल दिवस हिमाचल दिवस 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें