हिमाचल प्रदेश। Himachal Big Breaking इस वक्त की बड़ी खबर हिमाचल से सामने आ रही है जहां पर कांग्रेस को एक बार फिर जोर का झटका लगा है जहां पर कांग्रेस विधायक पवन कुमार काजल (Pawan Kumar Kajal) और लखविंदर सिंह राणा (Lakhwinder Singh Rana) सीएम जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा ने लिया पहले का बदला
आपको बताते चलें कि, भाजपा ने पहले कांग्रेस द्वारा किए वार का पलटवार किया है जिसमें कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम शर्मा व ठियोग से पूर्व एमएलए स्व. राकेश वर्मा की पत्नी इंदू वर्मा को पार्टी में शामिल करवा कर भाजपा को झटका दिया था अब भाजपा ने यह वार पर पलटवार करते हुए दो विधायकों को पार्टी में शामिल किया है।
दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/7gFkcsWjh9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2022
बड़े फेरबदल होने के आसार
आपको बताते चले कि, आने वाले दिनों में टिकट वितरण से पहले और बाद में भी हिमाचल की सियासत में फेरबदल होने के आसार हैं. भाजपा के लिए मिशन रिपीट साख का सवाल हो गया है, जिसे लेकर भाजपा का पक्ष तगड़ा होता जा रहा है।