Advertisment

Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइकसवारों को कुचला, एक परिवार के चार लोगों की मौत

Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइकसवारों को कुचला, एक परिवार के चार लोगों की मौत High speed truck crushes bikers, killing four family members

author-image
Bansal News
Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइकसवारों को कुचला, एक परिवार के चार लोगों की मौत

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में श्योपुर-शिवपुरी मार्ग पर ककरधा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसायकिल सवार दंपति और उनकी दो बेटियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। श्योपुर (ग्रामीण) के थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा सोमवार रात को श्योपुर-शिवपुरी मार्ग पर ककरधा गांव के पास चौराहे पर हुआ। उन्होंने बताया कि बर्धा बछेरी गांव के रहने वाले बजनो आदिवासी (45) पत्नी गुड्डी बाई (40) तथा सात वर्षीय व दो वर्षीय बेटियों के साथ मोटरसायकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, तभी ककरधा चौराहे के पास गोरस गांव की ओर से आ रहे ट्रक ने मोटरसायकिल को टक्कर मार दी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति और दोनों बालिकाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जप्त कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज truck ne baik savaron ko kuchla shyopur me sadak hadsa sadak hadsa sadak durghatna road accident Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP accident me 4 ki maut accident 4 ki maut
Advertisment
चैनल से जुड़ें