Advertisment

Petrol-Diesel Price: आज फिर पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

Petrol-Diesel Price: आज फिर पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा high-rise-in-petrol-and-diesel-price

author-image
Bansal news
Petrol-Diesel Price: आज फिर पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। आज डीजल की कीमत में 35 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 34 से 35 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। प्रमुख महानगरों में मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

Advertisment

शहर:           डीजल           पेट्रोल

दिल्ली          77.48         87.30

कोलकाता    81.06        88.63

मुंबई            84.36        93.83

चेन्नई         82.66         89.70

(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

प्रतिदिन सुबह पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

petrol diesal price Petrol Mumbai Kolkata Fuel Price Hike fuel delhi Chennai Bhopal petrol-Diesel Price Bansal News aaj ka petrol diesel rate
Advertisment
चैनल से जुड़ें