Advertisment

Hero ने लॉन्‍च की शानदार बाइक: स्पोर्टी लुक के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स, जानें कितनी है बाइक की कीमत

Hero Xtreme 160R: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए

author-image
Aman jain
Hero ने लॉन्‍च की शानदार बाइक: स्पोर्टी लुक के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स, जानें कितनी है बाइक की कीमत

Hero Xtreme 160R: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए नई मोटरसाइकिल Hero Xtreme 160R को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च किया है।

Advertisment

Hero कंपनी ने अपनी शानदार बाइक को भारतीय मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। Hero कंपनी ने पुराने मॉडल में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं।

जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें कुछ नए सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया है जो सेग्मेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1816797613590528269

Hero Xtreme 160R का डिजाइन

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपनी इस नई बाइक के डिजाइन में कोई बड़ा और खास बदलाव नहीं किया है, लेकिन इस बाइक को कंपनी ने नए केवलर ब्राउन रंग के साथ उतारा है जो काफी आकर्षक दिखाई देता है।

Advertisment

publive-image

पिछले मॉडल वाले रंग भी इस बाइक में मिल जाएंगे। इसके साथ ही इसमें कुछ नए फीचर्स को भी ऐड किया गया है।

हीरो की इस बाइक में सीट को लेकर काफी शिकायत रहती है। इस बार कंपनी ने इस शिकायत को दूर करते हुए नई सीट लगाई है, जो काफी आरामदायक साबित हो सकती है।

नई बाइक के खास फीचर्स

प्रीमियम 160cc बाइक में पहले की टॉप वेरिएंट के सभी फीचर्स मिलेंने वाले हैं। इसी के साथ इसमें डुअल-चैनल ABS और ड्रैग रेस टाइमर भी दिया गया है।

Advertisment

हीरो ने LCD यूनिट को हटाकर इसकी जगह नई यूनिट लगाई है जो ब्राइटनेस को बढ़ाती है। कंपनी ने Hero Mavrick 440 के जैसी नई LED टेललाइट का यूज किया है।

इन सभी फीचर्स के साथ पैनिक ब्रेक अलर्ट फीचर जोड़कर सेफ्टी फीचर्स को मजबूत किया गया है। जब अचानक ब्रेक लगता है तो पैनिक अलर्ट फीचर से ब्रेक लाइट जलती है।

इसे देखकर पीछे चल रहे ड्राइवर अलर्ट हो जाते हैं। इन सभी फीचर्स के साथ ये बाइक एक शानदार बाइक बन जाती है।

Advertisment

Xtreme 160R का डायमेंशन

लंबाई2029 मिमी
चौड़ाई793 मिमी
ऊंचाई1052 मिमी
व्हीलबेस1333 मिमी
सीट की ऊंचाई795 मिमी
ग्राउंड क्लीयरेंस165 मिमी
फ्यूूल टैंक क्षमता12 लीटर
कुल वजन146 किग्रा

Hero Xtreme 160R की खास कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई एक्सट्रीम 160आर की एक्स शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपए तय की है।

ये बाइक पुराने मॉडल के मुकाबले करीब 2 हजार रुपये महंगी है। बाजार में यह बाइक टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 (TVS Apache RTR 160) और बजाज पल्सर 160 (Bajaj Pulsar 160) जैसी बाइक्स को सीधी टक्कर देती है। कंपनी का मानना है कि ये राइडर के लिए अच्‍छा ऑप्‍शन बन सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-अब पानी से चलेगा स्‍कूटर: 1 लीटर पानी में मिलेगा 150km तक का माइलेज, नहीं होगी लाइसेंस की जरूरत, जानें पूरी डिटेल

Advertisment
चैनल से जुड़ें