Advertisment

Navaratri 2023 Special: यहां हाथ में जलते खप्पर लेकर नगर में गरबा खेलने निकलती हैं मां दुर्गा

राजगढ़ नगर में धूमधाम के साथ नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा। नगर के विभिन्‍न स्थानों पर मां दुर्गा जी की झांकिया सजाई गई हैं।

author-image
Bansal News
Navaratri 2023 Special: यहां हाथ में जलते खप्पर लेकर नगर में गरबा खेलने निकलती हैं मां दुर्गा

सरदारपुर। Navaratri 2023 Special: सरदारपुर तहसील मुख्‍यालय के सबसे बड़े व्‍यवसायिक क्षेत्र राजगढ़ नगर में धूमधाम के साथ नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा। नगर के विभिन्‍न स्थानों पर मां दुर्गा जी की झांकियां सजाई गई हैं।

Advertisment

इसके अलावा नगर के चबूतरा चौक और माता मंदिर परिसर में जमकर गरबा की धूम है। गरबा में नृत्‍य करने के लिए बड़ी संख्‍या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

नगर में निकलता है मां दुर्गा का स्वांग

नवरात्रि पर्व के आखिरी दिन माँ दुर्गा का स्वांग पूरे नगर में निकलता है। वहीं माँ दुर्गा,कालका का स्वरूप बने हुए, हाथों में जलते हुए खप्पर लेकर माँ पूरे नगर में गरबा खेलने निकलती है।

इस दौरान आगे आगे भेरूजी के रूप में कतार बनाकर लोग चलते है, वहीं देवी माँ हाथों में जलता हुआ खप्पर लेकर गरबा करती हैं।

Advertisment

आस्था और विश्वास काा अनुपम संगम

इसी के साथ यहां आस्था और विश्वास का अनुपम संगम देखने को मिलता है। नवरात्रि के अंतिम 3 दिनों में इस प्रकार के स्वांग देर रात तक निकाले जाते है। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्‍या में लोगों की भीड़ उमड़ती है।

 गरबा खेलने निकलती हैं मां दुर्गा

बता दें कि राजगढ़ नगर समेत आसपास के गावों के लोगों में इसके प्रति काफी आस्‍था है। कहा जाता है कि माँ जगदंबा किसी न किसी रूप में गरबा खेलने निकलती है, जो पूरे नगर का भ्रमण कर पुनः मंदिर में जाकर विश्राम लेती है।

ये भी पढ़ें: 

Mizoram Election 2023: 173 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पाये गये वैध, नए सिरे से एक प्रत्याशी की हो रही जांच

Advertisment

Alaknanda River Pollution: आदेश का पालन नहीं करने पर NGT सख्त, जल शक्ति मंत्रालय और राज्यों के मुख्य सचिवों को नोटिस

PAK vs AFG: पाक बनाम अफगानिस्तान मुकाबले में किसका होगा पलड़ा भारी और क्या हो सकती है रणनीति  

CG News: सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी नेता बिरझू तारम की हत्या पर जताया दुख, बोले- हम सबको मिलकर लड़ना है

Advertisment

Today History: आज के ​दिन ISRO के पहले मिशन पर निकला था ‘चंद्रयान-1’ खोजा था चांद पर पानी, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Navratri 2023, Sharadiya Navratri 2023, Navratri celebration in Rajgarh, Sardarpur, sardarpur rajgarh nagar durga puja, Navratri 2023 in hindi, नवरात्रि 2023, शारदीय नवरात्रि 2023, राजगढ़ में नवरात्रि की धूम, सरदारपुर न्‍यूज

शारदीय नवरात्रि 2023 Sharadiya Navratri 2023 sardarpur rajgarh nagar durga puja Sardarpur Navratri celebration in Rajgarh Navratri 2023 in hindi navratri 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें