Advertisment

MP News: बदनावर में खेतों में घूम रहा नील गायों का झुंड, फसलें बर्बाद; किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

MP News: जिले ग्रामीण इलाकों में इन दिनों नील गायों का आंतक से किसान परेशान हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज किसान एसडीएम को ज्ञापन सौंपने आए।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: बदनावर में खेतों में घूम रहा नील गायों का झुंड, फसलें बर्बाद; किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

बदनावर। MP News: जिले ग्रामीण इलाकों में इन दिनों नील गायों का आंतक जारी है। इससे इलाके किसान परेशान हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज किसान एसडीएम को ज्ञापन सौंपने आए। किसानों ने नीय गालों को पकड़ने की मांग की है। किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है। तो वे जेल भरो आंदोलन करेंगे।

Advertisment

किसानों की फसलें बर्बाद

एसड़ीएम कार्यालय आए किसानों का कहना है कि नील गायों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। आवारा नील गाय खेतों की तरफ जाती हैं, जिससे फसलों को नुकसान होता है। ये समस्या अब हर दिन हो रही है। गांव के खेतों में नील गायों के झुंड के झुंड घूम रहे हैं। किसानों ने एसडीम दीपक चौहान से समस्या का त्वरित समाधान की मांग की है।

किसानों एवं मजदूरों पर रही नील गाय

यह नील गाय झुंड के साथ घूमने के कारण कई बार आक्रमक भी हो जाते है। खेतो में काम करने वाले किसानों एवं मजदूरों पर भी हमला कर रहे है। इन झुंडों को अगर किसान भगाने का प्रयास करते है तो यह उन पर हमला करने पर उतारू हो जाते है। इससे किसानों में भई का माहौल देखा जा रहा है।

नील गाय की वजह से हो रहे हादसे

ज्ञापन में बताया गया कि लेबड़ नयागांव फोरलेन समेत अन्य मार्गों पर भी यह नील गाय हादसे का कारण बन रहे है। सड़को पर यह एक दम दौड़कर आ जाते है। इनकी टक्कर से वाहन चालक दुर्घनाग्रस्त हो रहे है। फोरलेन पर नील गाय की टक्कर से कई हादसे हो चुके है।

Advertisment

किसानों ने जमकर की नारेबाजी

किसानों ने बताया कि अगर प्रशासन ने 5 दिनों में नील गायों की समस्या को दूर करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया गया तो किसान जेल भरो आंदोलन समेत अन्य आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देते समय किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:

Indore New Collector: इंदौर के नए कलेक्टर पहुंचे खजराना गणेश मंदिर, कहा ट्रैफिक समस्या होगी प्राथमिकता

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में 30 देशों के 180 एक्सपर्ट्स चुनाव को मॉनिटर करेंगे

Advertisment

Swachh Survekshan 2023: इंदौर का स्वच्छता में नम्बर 1 बनना तय, क्या भोपाल के सितारे भी रहेंगे बुलंद

Sachin Pilot: नए प्रदेश प्रभारी का पहला दौरा, लोकसभा चुनावों को लेकर होगी बैठक

Bangladesh Election Violence: बांग्लादेश में चुनाव से 2 दिन पहले हिंसा, ट्रेन में लगाई आग, 5 की मौत

Advertisment
MP news मप्र न्यूज badnawar news Ghoda Roj Neel Cow in Madhya Pradesh Terror of Neel Cows घोड़ारोज नील गायों का आंतक बदनावर न्यूज मप्र में नील गाय
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें