Advertisment

Mehndi: सफेद बालों से हैं परेशान, मेहंदी में ये खास चीज मिलाने से तुरंत चढ़ेगा काला रंग

सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं, तो आज बता रहे हैं मेहंदी से जुड़े टिप्स। एक खास चीज मिलाने से सफेद बालों पर तुरंत काला रंग चढ़ेगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Mehndi: सफेद बालों से हैं परेशान, मेहंदी में ये खास चीज मिलाने से तुरंत चढ़ेगा काला रंग

Mehndi Tips: आज की बदलती लाइफ स्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय ही नहीं है। ऐसे में यदि आप भी सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं मेहंदी से जुड़े टिप्स। ​जिसके अनुसार मेहंदी में एक खास चीज मिलाने से सफेद बालों पर तुरंत काला रंग चढ़ेगा। तो चलिए जानते हैं मेहंदी से जुड़े टिप्स।

Advertisment

इन कारणों से झड़ते हैं बाल

जानकारों की मानें तो बालों का असमय सफेद होना या झड़ने के पीछे कई कारण होते हैं। जिनमें से सबसे पहला कारण असंतुलित खानपान है। तो वहीं प्रदूषित वातावरण सहित कई अन्य बीमारियों भी बालों की समस्या पैदा करती हैं। जिसके चलते गंजापन भी हो सकता है।

प्राकृतिक डाई है मेहंदी

आपको बता दें मेहंदी (Mehndi)  एक ऐसी प्राकृतिक या कहें नेचुरल डाई है। जिसके साइड एफेक्ट होने के चांसेस बहुत कम होते हैं। साथ ही इसे लगाने पर बालों में नेचुरल मेहंदी कलर आता है। पर यदि आप चाहते हैं कि इसका रंग जल्दी और गहरा चढ़े तो इसके लिए मेहंदी में कए खास चीज मिलानी चाहिए। जो आपको बालों को कलर देने के साथ—साथ मजबूती भी देता है।

रिसर्च में मेहंदी के फायदे

विशेषज्ञों की मानें तो मेंहदी की पत्तियों (Mehndi Leaf) में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। ये बालों का झड़ना भी कम करता है। 2011 में की गई एक स्टडी के मुताबिक अनुसार मेंहदी में एंटी-माइक्रोबियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

Advertisment

जिससे आपके सिर के फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में मदद मिलती है। 2017 में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक मेहंदी आपके सिर में नए बालों को उगाने में भी काफी मददगार होता साबित होता है। विटामिन ई से भरपूर मेहंदी एक प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है।

बालों के लिए कैसे बनाएं मेहंदी पैक

अगर आप भी बालों के लिए मेहंदी पैक बनाना चाहती हैं तो इसके लिए एक बेहद आसान तरीका है। इसके लिए बालों के हिसाब से मेंहदी पाउडर ले लें। इसमें चाय और कॉफी के पानी में घोल मिला लें। इस घोल को कम 4 घंटे के लिए भिगोएं। इसके बाद इसमें हल्दी और इंडिगो पाउडर के साथ दही मिलाकर लगा लें। अब इसे तुरंत बालों पर अप्लाई करें। आधा से एक घंटे के​ लिए इसे लगाकर छोड़ दें।

हफ्ते में कितने बाद लगानी चाहिए मेहंदी

अगर आप शुरूआती रूप में मेहंदी लगा रहे हैं तो इसे सप्ताह में दो बार बालों पर एप्लाई करें। जब बालों पर रंग चढ़ने लगे तो इसके बाद इसे 15 दिन में एक बार लगाना शुरू करें।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

Hindi Current Affairs MCQs: 01 सितंबर, 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Pirtu Paksha 2023: पितृ दोष लगने का संकेत देता है घर में अपने आप उगा ये पौधा

Mehndi: सफेद बालों से हैं परेशान, मेहंदी में ये खास चीज मिलाने से तुरंत चढ़ेगा काला रंग

Advertisment

MP Ganesh Mandir: देश भर में मशहूर हैं मप्र के ये गणेश मंदिर, जानिए क्‍या है रहस्य

Henna, henna in hindi, heena tips, safed balon me mehandi kaise lagaye, hair care, mehandi tips, hair tips, henna tips

safed balon me mehandi kaise lagaye mehandi tips henna tips henna in hindi henna heena tips hair tips hair care
Advertisment
चैनल से जुड़ें