Advertisment

MP News: सरकारी जमीन पर हो रही थी गांजे की खेती, एक हजार से ज्यादा पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

शाहपुर थाना क्षेत्र के चिड़ियापानी गांव के एक युवक ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर इसमें मक्का और तुअर की फसल बोई थी।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: सरकारी जमीन पर हो रही थी गांजे की खेती, एक हजार से ज्यादा पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के चिड़ियापानी गांव की पहाड़ी पर हो रही गांजे की खेती को पुलिस ने पकड़ा है।

Advertisment

गांव के एक युवक ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर इसमें मक्का और तुअर की फसल बोई थी। इसी फसल के बीच उसने गांजे के पौधे भी लगा रखे थे।

तुअर दाल की फसल के साथ गांजा लगाया

प्रदेश के बुरहानपुर जिले में अवैध रुप से हो रही गांजे की खेती करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी मक्का और तुअर दाल की आड़ में गांजे की फसल की खेती कर रहा था।

मक्का के बीच में आरोपी ने गांजे के पौधे भी लगाए थे। ये पौधे करीब 3 से 4 फीट हो गए हैं।

Advertisment

चिड़ियापानी गांव का मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना के चिड़ियापानी गांव में एक किसान वन भूमि अपनी फसल बोई थी। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी लगी त्वरित कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाने के प्रभारी अखिलेश मिश्रा पांच सिपाहियों के साथ किसान के खेत पहुंचे।

publive-image

यहां पर पुलिस ने गांजे के एक हजार से ज्यादा पौधे बरामद किए हैं, इनका कुल वजन करीब 230 किलो बताया जा रहा है। वहीं इनकी कीमत 15 लाख बताई जा रही है।

पहाड़ी पर हो रही थी खेती

बता दें कि प्रदेश में चुनाव के कारण पूरे राज्य में आचार संहिता लग गई है। जिससे पुलिस अर्लट मोड में आ चुकी है।

Advertisment

अब पुलिस लगातार अवैध शराब के साथ नशे के अवैध कारोबार करने वाले बदमाशों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में इस कार्रवाई को भी अंजाम दिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने भवती फाल्या नामक व्यक्ति को गांजे की अवैध खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस लगातार ही आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

20 किलोमीटर तक पैदल चली पुलिस

पुलिस को गांजे की खेती देखने मौके पर जाने के लिए काफी हैरान होना पड़ा है क्योंकि इस केस में खेती पहाड़ी के ऊपर की जा रही थी।

Advertisment

जिससे पुलिस को करीब 20 किलोमीटर का सफर  पैदल ही तय करना पड़ा है। पुलिसकर्मी पैदल ही जब्त किए गांजे के पौधों को मेनरोड तक लेकर आए थें।

पुरस्कृत की जाएगी पूरी टीम

पुलिस की इस कार्रवाई की एसपी ने भी सराहना की है। एडिशनल एसपी अंतर सिंह ने कहा है कि पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

News Click Case: CBI ने अपने हाथ में लिया FCRA उल्लंघन का मामला, पुरकायस्थ के आवास पर मारा छापा

Green Tea Face Packs: निखरी त्वचा के लिए असरदार साबित होते है ग्रीन टी के फेस पैक्स, मिलता है ग्लोइंग अहसास

IND vs PAK: अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, जानें इस रिपोर्ट में

Current Affairs Quiz in Hindi: 11 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

CG Jobs: छत्‍तीसगढ़ में आचार संहिता लगने से भर्तियां अटकी, युवाओं को नई सरकार का इंतज़ार

बुरहानपुर न्यूज, मप्र न्यूज, शाहपुर थाना, अवैध गांजे की खेती, गांजे की खेती बुरहानपुर, Burhanpur News, MP News, Shahpur Police Station, Illegal Ganja Cultivation, Ganja Cultivation Burhanpur,

MP news मप्र न्यूज burhanpur news बुरहानपुर न्यूज Ganja Cultivation Burhanpur Illegal Ganja Cultivation Shahpur Police Station अवैध गांजे की खेती गांजे की खेती बुरहानपुर शाहपुर थाना
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें