Advertisment

MP Weather Update: राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी

MP Weather Update: राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी Heavy showers started in many districts of the state including the capital, in these districts Alert issued

author-image
Bansal News
MP Weather Update: राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल। प्रदेश के सभी हिस्सों में मानसून छा गया है। लगभग सभी जिलों में मौसम का असर देखने को मिलने लगा है। वहीं राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश भी देखने को मिल रही है। मंगलवार को राजधानी में भारी बारिश देखने को मिली थी। वहीं बुधवार को भी सुबह से ही राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज धूप और बादलों की आवक-जावक जारी रही। हल्की उमस भी लोगों को महसूस करनी पड़ी। वहीं बुधवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे भोपाल में जमकर बारिश देखने को मिली है। राजधानी में बुधवार को झमाझम बारिश हो रही है।

Advertisment

साथ ही प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बौछारें से तर हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बने ऊपरी हवा के चक्रवात और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने एक ऊपरी हवा के चक्रबात के कारण अरब सागर से नमी मिलने लगी है। इस नमी से बारिश का सिलसिला बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद संभाग के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। प्रदेश के सभी भागों में मानसून सक्रिया हो गया है। रीवा, सागर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही चंबल, होशंगाबाद और भोपाल संभाग में भी बादलों की चमक गरज के साथ तेज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

वहीं तेज हवाओं के साथ जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बता दें कि बीते दिनों से प्रदेश में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। मानसून से पहले ही कई जिलों में बारिश शुरू हो गई थी। वहीं अब मानसून भी पूरे प्रदेश में छा गया है।

Advertisment
मप्र मौसम मप्र में बारिश मप्र मानसून मप्र के कई जिलों में बारिश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज भोपाल में बारिश प्रदेश का मौसम weather report of mp weather report mp Rain in MP pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi MP Weather Report mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mausam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP bhopal me barish
Advertisment
चैनल से जुड़ें