Advertisment

Heavy Rain Alert: अगले 10 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने तटीय जिलों दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में अगले 10 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

author-image
Bansal News
Heavy Rain Alert: अगले 10 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मंगलुरु। Heavy Rain Alert:  कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने तटीय जिलों दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में अगले 10 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। केएसएनडीएमसी ने एक बयान में बताया कि तटीय जिलों में मध्यम से भारी यानी 64.5 मिलीमीटर से 115 मिलीमीटर बारिश हो सकती है जबकि इसी अवधि में कुछ स्थानों पर 244.4 मिलीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है।

Advertisment

भारी बारिश के साथ उठेगी लहर

कर्नाटक के सभी तटीय जिलों में विभिन्न स्थानों पर बिजली चमकने और बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना भी है। तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ ऊंची लहरें भी उठ सकती हैं जिसके परिणामस्वरूप निचले क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ की समस्या हो सकती है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इन इलाकों में पानी निकालने वाले पंप और अन्य उपकरण तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

2 जुलाई तक तूफानी मौसम का अलर्ट

निगरानी केंद्र ने प्रशासन से किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) कर्मियों को तैनात करने के लिए भी कहा है। तटीय जिलों में बीते कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने मछुआरों से समुद्र में ना जाने के लिए कहा है क्योंकि कर्नाटक तट पर दो जुलाई तक तूफानी मौसम में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान लहरों की ऊंचाई तीन से 3.2 मीटर तक होगी।

Weather Report karnataka news imd alert heavy rain alert
Advertisment
चैनल से जुड़ें