Advertisment

Weather Update Today: दिल्ली-पंजाब समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, हिमाचल और उत्तराखंड में भी येलो अलर्ट

Weather Update Today: मॉनसून के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। बारिश आफत बनकर बरसी है।

author-image
Bansal news
MP Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश! कोहरे का अलर्ट भी जारी

Weather Update Today: मॉनसून के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। कुछ राज्यों में ये बारिश आफत बनकर बरसी है। राजधानी दिल्ली के कई इलाके तो बाढ़ग्रस्त हो चुके हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से राजधानी के कई हिस्सों में भी पानी घुस आया है। लाल किला जैसे पॉश इलाके भी घुटने बराबर पानी में डूबे हुए हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों से फ्लैश फ्लड के चलते तबाही की तस्वीरें सामने आई है।

Advertisment

मॉनसून के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। कुछ राज्यों में ये बारिश आफत बनकर बरसी है। राजधानी दिल्ली के कई इलाके तो बाढ़ग्रस्त हो चुके हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से राजधानी के कई हिस्सों में भी पानी घुस आया है। लाल किला जैसे पॉश इलाके भी घुटने बराबर पानी में डूबे हुए हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों से फ्लैश फ्लड के चलते तबाही की तस्वीरें सामने आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक देशवासियों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में आज यानी को हल्की-मध्यम से लेकर भारी बारिश देखी जा सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 3 से 4 दिन तक भारी बारिश का पूर्वानूमान जताया है। 15 जुलाई को के लिए उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, रविवार को उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसी को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 18 जुलाई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। दोनों ही राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश दर्ज की जा रही है।

Advertisment

दोनों ही राज्यों में बारिश और लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए प्रदेशवासियों और सैलानियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। इस दौरान उफनते हुए नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों, जलभराव वाले स्थानों पर नहीं जाने की अपील दी है।

बाढ़ और भारी बारिश के चलते कई मुख्य सड़कों पर आवाजाही रूकी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का क्या है हाल देश की राजधानी नई दिल्ली में यमुना उफान पर है। यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है जिस कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

राजधानी में आज यानी 15 जुलाई को हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

Advertisment

अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। दक्षिणी गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, पूर्वी राजस्थान और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश संभव है।

ये भी पढ़ें :

Monsoon Beautiful Destinations: क्या बारिश के मौसम में उठाना चाहते है ट्रेवल का लुत्फ़, भारत की इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

Advertisment

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों के लोग आज पाएंगे हर काम और बिजनेस में सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका भविष्यफल

अगर आप भी अपने बच्चों की पढाई के लिए विदेश भेज रहे हैं पैसा, तो ऐसे बचा सकते हैं टैक्स

Success Story: चार परीक्षा दी और चारों में हासिल की पहली रैंक, पढ़िए शिवपुरी की 21 वर्षीय नताशा की कहानी

weather news aaj ka mausam IMD weather Weather News Hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें