Advertisment

Pre-Monsoon In MP: सिवनी जिले में भारी बारिश का कहर, मकान ढ़हने से दो मासूमों की मौत...

Pre-Monsoon In MP: सिवनी जिले में भारी बारिश का कहर, मकान ढ़हने से दो मासूमों की मौत... Heavy rain wreaks havoc in Seoni district, two innocent people died due to house collapse

author-image
Bansal News
Pre-Monsoon In MP: सिवनी जिले में भारी बारिश का कहर, मकान ढ़हने से दो मासूमों की मौत...

सिवनी। प्रदेश में बीते दिनों से प्रीमानसून के कारण बारिश हो रही है। मंगलवार को भी राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। सिवनी जिले में भी मंगलवार को भारी बारिश हुई है। यहां तेज बारिश के चलते एक मकान भराभरा कर गिर गया। इस हादसे में दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। मकान गिरने से गांव में कोहराम मच गया है। मामला छपारा थाने के भरियाटोला क्षेत्र का है। यहां एक मकान तेज बारिश के चलते ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। घर के गिरते वक्त पूरा परिवार अंदर था।

Advertisment

मकान के मलबे में दबने से दो मासूमों की मौत हो गई है। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी मलबे के नीचे दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला गया है। हादसा देर रात होने के कारण गांव में मदद नहीं पहुंच पाई। ग्रामीण घायलों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि अगले 13 जून तक प्रदेश में बारिश को लेकर ऐसे ही हालात बने रहेंगे। प्रीमानसून के चलते प्रदेश के जिलों में तेज बारिश हो रही है।

जल्द ही दस्तक दे सकता है मानसून
बता दें मानसून महाराष्ट्र में प्रवेश होने वाला है। जल्द ही मानसून प्रदेश के दो हिस्सों में प्रवेश करने वाला है। प्रदेश में 13-14 जून को आता है। बता दें कि बीते दिनों से प्रदेश का मौसम बिगड़ा हुआ है। पिछले दिनों से लगातार प्रदेश में बारिश हो रही है। नौतपा में भी पांच दिनों बारिश हुई है। हाल ही में मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले भी देखने को मिले हैं। सागर और खुरई में भी तेज बारिश हुई है। छिंदवाड़ा में दोपहर भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। इसके साथ राजधानी में शाम सात बजे तेज हवाएं देखने को मिलीं। इसके साथ ही बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी प्रदेश के कुछ संभागों में तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में प्रीमानसून के संकेत दिख रहे हैं। साथ ही कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

मप्र मौसम मप्र में बारिश मप्र मानसून मप्र के कई जिलों में बारिश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज भोपाल में बारिश प्रदेश का मौसम weather report of mp weather report mp sivani news sivani jile me gira makan Rain in MP pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi MP Weather Report mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mausam makan girane se do masoomo ki maut Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP ghar girane se 2 ki maut do ki maut bhopal me barish
Advertisment
चैनल से जुड़ें