Advertisment

Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे में 25 राज्य होगें भारी बारिश से तरबतर, आज IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देशभर में भारी बारिश ने दस्तक दे दी है तो वहीं पर कई राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है। मौसम विभाग ने 25 राज्यों में जहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

author-image
Bansal News
Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे में 25 राज्य होगें भारी बारिश से तरबतर,  आज IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heavy Rain Alert: देशभर में भारी बारिश ने दस्तक दे दी है तो वहीं पर कई राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है। मौसम विभाग ने 25 राज्यों में जहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सात राज्यों में 30 लोगों की मौत हुई है। इसमें से हिमाचल प्रदेश में 9, मुंबई में 6, राजस्थान में 5, हरियाणा व पंजाब में 2-2 लोगों की जान गई है। छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में करंट लगने से 1 महिला की जान गई है।

Advertisment

जानिए राज्यों में बारिश का हाल

हिमाचल का मौसम

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर बरपा है जहां पर हिमाचल के मंडी जिले में 48 घंटे में भूस्खलन की घटनाएं हुई है तो वहीं पर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 दो जगहों पर घंटों बंद रहा। इस रूट पर लगा जाम 20 घंटे बाद खुला है साथ ही अब भी यहां 300 रोड बंद किए गए है तो वहीं पर आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में मौसम का हाल

आपको पहाड़ी इलाकों में से एक उत्तराखंड के मौसम की बात की जाए तो भारी बारिश के बाद नंदप्रयाग में चमन मंदिर के पास पहाड़ी से मलबा गिरा तो वहीं पर कई रास्ते बंद हो गए है। पुलिस रोड को खोलने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, उत्तरकाशी जिले में तेज बारिश के बाद 4 घरों में दरार आ गई।

आईएमडी मुंबई का अलर्ट

आपको आईएमडी मुंबई के पूर्वानुमान जाहिर करते हुए बताया कि, रात 10:30 बजे के बाद से अगले 3-4 घंटों के दौरान रायगढ़, पालघर, नासिक, अहमदनगर, जलगांव, औरंगाबाद और जालना जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कई हिस्सों में बारी बारिश हुई। वीडियो वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे है।

Advertisment

दिल्ली में हैवी रैन

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। वीडियो ITO से है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वीडियो धौला कुआं से है।

Advertisment
delhi IMD Weather Forecast heavy rain alert himachal pradesh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें