Advertisment

IMD Alert: फिर से बारिश ने पकड़ी तेज रफ्तार, 13 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार, जानें ये मौसम अपडेट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा में 13 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं।

author-image
Bansal News
Weather Update Today: उत्तराखंड-हिमाचल में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

भुवनेश्वर।IMD Alert  बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा में 13 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी पर सक्रिय इस प्रणाली से ओडिशा में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Advertisment

आईएमडी ने 13 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है और 10 और 11 सितंबर को दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मल्कानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगडा, कालाहांडी, कंधमाल, गजपति, गंजम, खुर्दा, नयागढ़ और कटक जिलों में कुछ स्थानों पर 10 सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से 11 सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे के बीच बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम केंद्र के मुताबिक, 11 सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 24 घंटे के लिए नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नुआपाड़ा, बोलांगीर, सोनपुर, बौध, नयागढ़, पुरी, खुर्दा और गंजम आदि जिलों में इसी तरह के मौसम की स्थिति बनी रहेगी। विशेष राहत आयुक्त ने सभी जिला अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।

odisha weather news odisha tv news odisha tv odisha rainfall news odisha rain news odisha rain 2022 odisha rain odisha politics odisha news updates odisha news today Odisha News odisha job news odisha corona update odisha corona news latest odisha news kalinga news odisha breaking news odisha
Advertisment
चैनल से जुड़ें