Advertisment

Maharashtra Weather: मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश, आईएमडी ने ‘येलो’ अलर्ट जारी किया

मुंबई। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर भारी बारिश हुई और मौसम विभाग ने भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

author-image
Bansal news

मुंबई। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर भारी बारिश हुई और मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताते हुए शहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार सुबह

Advertisment

आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में मुंबई और पूर्वी एवं पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: औसतन 58.42 मिलीमीटर, 69.15 मिलीमीटर और 70.41 मिलीमीटर बारिश हुई।

सुबह मुंबई में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा या रुक-रुककर भारी वर्षा हुई, जबकि कुछ जगहों पर बारिश नहीं हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने सोमवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और मुंबई में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान

जताया है। बीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि आईएमडी मुंबई ने सोमवार सुबह के अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई में कहीं भी जलजमाव की सूचना नहीं

Advertisment

है। अधिकारियों के मुताबिक, मध्य रेलवे एवं पश्चिम रेलवे और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) उपक्रम की बस सेवाएं सामान्य रहीं।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन से मुंबई की ओर यातायात अवरुद्ध

महाराष्ट्र मे रायगढ़ जिले के अदोशी गांव के निकट मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात भूस्खलन होने से राज्य मुंबई की ओर यातायात अवरुद्ध हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूस्खलन रात लगभग साढ़े दस बजे हुआ, जिसमें कोई

घायल नहीं हुआ।

https://twitter.com/ANI/status/1683270563186237440?s=20

अधिकारी ने बताया, 'भूस्खलन से मुंबई की ओर जाने वाले एक्सप्रेस-वे की तीन लेन प्रभावित हुईं है। चट्टानों और कीचड़ के कारण रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। घटना के बाद, मुंबई की ओर यातायात रोक दिया गया है।' उन्होंने बताया कि रास्ते को साफ करने का काम जारी है

और मौके पर पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियों के कर्मी भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:

Noida News: खाना मांगने पर पिता ने बेटे को पीट-पीट कर किया घायल, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Kangana Ranaut Bua: जल्द ही बुआ बनने वाली है अदाकारा कंगना रनौत, सोशल मीडिया छाई भाभी ऋतु की गोदभराई की तस्वीरें

Ujjain Mahakal: उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की तीसरी सवारी, सीएम शिवराज होंगे शामिल

Hritik Roshan Family: जल्द रोशन परिवार की तीन पीढ़ियों पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, जानिए इस खबर में पूरी बात

Advertisment

MP News: मणिपुर मामले में जगदलपुर बंद, भोपाल में कांग्रेस का गांधीवादी विरोध प्रदर्शन

mumbai rains weather forecast mumbai rainfall predictions mumbai rain
Advertisment
चैनल से जुड़ें