Advertisment

Heavy Rain In MP: प्रदेश में बाढ़ से मचा हाहाकार, जलमग्न हुए कई जिले, गुना में कमर तक भरे पानी में निकाली शवयात्रा

author-image
Bansal News
Heavy Rain In MP: प्रदेश में बाढ़ से मचा हाहाकार, जलमग्न हुए कई जिले, गुना में कमर तक भरे पानी में निकाली शवयात्रा

गुना। प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। ग्वालियर चंबल संभाग और शिवपुरी जिले के बाद अब गुना अशोकनगर में बारिश का कहर जारी है। यहां बीते दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। गुना जिले के कई गांवों में पानी अभी भी पानी भरा हुआ है। ग्रामीण बाढ़ की चपेट में आकर काफी परेशान हो रहे हैं। गुना जिले के भदौरा गांव में तो आलम यह है कि कमर तक पानी भरा हुआ है। यहां हाल ही में शव यात्रा भी कमर तक भरे पानी में निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। दरअसल यहां बीते दिनों मूसलाधार बारिश का पानी भर गया है। पूरे गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर तो पानी कमर से भी ऊपर है। बारिश थमने के बाद भी पानी कम नहीं हो रहा है। ऐसे में शवयात्रा के लिए काफी समय तक इंतजार किया गया।

Advertisment

लेकिन पानी कम नहीं होते दिखने के बाद शवयात्रा को कमर तक भरे पानी में निकाली गई। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को भदौरा गांव में कमरलाल शाक्यवार का निधन हो गया था। वहीं मूसलाधार बारिश के कारण पूरे गांव में पानी भर गया। इसके बाद शाक्यवार परिवार ने काफी समय तक पानी कम होने का इंतजार किया। इसके बाद भी जब पानी कम नहीं हुआ तो परिजनों ने कमर तक भरे पानी में ही शवयात्रा निकालने का फैसला लिया। इसके बाद बाढ़ की स्थिति में किसी तरह परिवार ने अंतिम संस्कार किया है। बाढ़ में शवयात्रा निकालने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गुना अशोकनगर में बारिश का कहर
बता दें कि बीते दिनों प्रदेश के ग्वालियर चंबल में मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई थी। इसके बाद गुना अशोकनगर भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां मूसलाधार बारिश में कई गांव डूब गए। इसके साथ ही कई लोग बारिश में फंसे रह गए थे। बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया है। यहां लोगों को रेस्क्यू करने के लिए आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम और वायुसेना की टीमें पहुंची थी। यहां बाढ़ में फंसे 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन जिलों में कई गांव में कमर तक पानी भर गया है। हालांकि अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती दिख रही है।

NDRF rain madhya pradesh weather Airforce army Ashoknagar flood Madhya Pradesh flood
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें