Advertisment

Heavy Rain Floods: राजस्थान में भारी बारिश के कहर से बाढ़ के हालात, जानें कैसा है आज का मौसम

इधर कई जगह नदियों का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है राजस्थान से लेकर उत्तरप्रदेश में आने वाले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

author-image
Bansal News
Heavy Rain Floods: राजस्थान में भारी बारिश के कहर से बाढ़ के हालात, जानें कैसा है आज का मौसम

Heavy Rain Floods: देशभर के कई हिस्सों में जहां पर भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए है वहीं पर इधर कई जगह नदियों का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है राजस्थान से लेकर उत्तरप्रदेश में आने वाले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

राजस्थान की बारिश

आपको बताते चलें कि, राज्य के बारां ज़िले में कालीसिंध नदी खतरे के निशान पर बह रही है। जिसके चलते आधा दर्जन गाँव प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित रायपुरिया गाँव से 322 लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। वहीं पर उदयपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने। बचाव दल ने स्कूल के बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बचाया।

[video width="480" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/08/42Cd8uoqPRJMx0Ua.mp4"][/video]

उत्तर प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद कल रात प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर फिर से बढ़ा। जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार सिंह ने कहा,"अभी 3.5 से.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। हमारा अनुमान है कि पानी खतरे के निशान तक जा सकता है।"आगरा की चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया। आगरा DM प्रभू एन. सिंह ने बताया, “जलस्तर 132.5 मीटर है जो 135.5 तक जा सकता है जिससे 12-13 गांव प्रभावित हो सकते हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह रहे हैं।”

Advertisment

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें