Advertisment

MP Weather Update: मप्र में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, जबलपुर बरगी बांध के खोले गए गेट

मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

author-image
Agnesh Parashar
MP Weather Update: मप्र में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, जबलपुर बरगी बांध के खोले गए गेट

भापोल। एमपी में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 जिलों में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश कई जिलों में तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। बता दें फिलहाल प्रदेश में बारिश के लिए  चार सिस्टम एक्टिव है।

Advertisment

प्रदेश के पांच संभागो में भारी बारिश की संभावना जताई गई। इस बीच बुधवार शाम जबलपुर के बरगी बांध से खबर आई है कि यहां पर डेम के 5 गेट खोल दि्ए गए हैं। डैम के गेट खुलते ही यहां पर बड़ी संख्या में लोग बांध को देखने के लिए आ गए।

जबलपुर के बरगी बांध के गेट खोले

बांधों के गेटों के खुलने का नजारा देखना अपने आप में रोमांचकारी होता है। यह मौका अगर सामने से ही देखने मिले तो रोमांच का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।  जबलपुर के बरगी बांध के गेट आज शाम को जब 6 खोले गए तो इस नजारे को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए।

जबलपुर के बरगी बांध की पूर्ण जल भराव क्षमता 422.76 मीटर है। जिसमें बांध अभी 418.50 मीटर तक भरा है। जिसे देखते हुए बरगी बांध परियोजना प्रशासन ने बांध के पांच जलद्वारों को 0.80 मीटर तक खोलने का फैसला लिया।

Advertisment

शाम 6 बजे बांध के 5 गेटों के जरिए जल निकासी शुरू हुई।  इस दौरान 18717 क्यूसेक पानी बरगी बांध से छोड़ा जा रहा है। बांध से पानी छोड़ने के चलते तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है और उनसे सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें:

FIFA Women’s World Cup 2023: आज से विमेंस फुटबॉल के महाकुंभ का होगा आगाज, न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच होगा मुकाबला

Ishita Dutta Baby: इशिता दत्ता ने प्यारे से बेटे को दिया जन्म, शादी के 6 साल बाद गूंजी घर में किलकारी

Advertisment

Home Remedies For Itchy Scalp: क्या बरसात में भीगने से स्कैल्प पर हो गई है खुजली, घरेलू नुस्खों से ऐसे पाएं छुटकारा

Aaj ka Rashifal: आज आर्थिक मोर्चे पर परेशान रहेंगी ये रशिया, ये 4 राशियां पाएंगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज आर्थिक मोर्चे पर परेशान रहेंगी ये रशिया, ये 4 राशियां पाएंगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Advertisment
bhopal news MP Weather News mp weather update मप्र मौसम भोपाल न्यूज़ MP Mausam Mausam Khabar MP मप्र वेदर अपडेट मप्र वेदर न्यूज मौसम खबर मप्र
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें