Advertisment

Monsoon: राजस्थान के अजमेर में 25 से ज्यादा स्कूलों के बच्चे बाढ़ में फंसे, मध्यप्रदेश समेत 28 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon: देश के 28 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के अजमेर में 25 से ज्यादा स्कूलों के बच्चे बाढ़ में फंसे हैं।

author-image
Rahul Garhwal
Heavy rain alert in 28 states of the country Flood in Ajmer Rajasthan Monsoon

Monsoon: देश के 28 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के अजमेर में 25 से ज्यादा स्कूलों के बच्चे बाढ़ में फंसे हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजराज में ऑरेंज अलर्ट है।

Advertisment

1995 के बाद बाढ़ जैसे हालात

child

राजस्थान के कई शहरों में शुक्रवार को रिकॉर्ड बारिश हुई। अजमेर में 1995 के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। 25 से ज्यादा स्कूलों के बच्चे पानी की वजह से फंस गए। सड़कों पर 3-4 फीट पानी के बीच से उनका रेस्क्यू किया गया। शनिवार को भी स्कूल बंद रहे।

पानी में बही कार

car

अजमेर के जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में भी पानी भर गया। राजसमंद में सड़कों पर घुटने-घुटने पानी भर गया। पुलिया के ऊपर से पानी जाने लगा। एक पुल को पार करते वक्त 4 लोगों को ले जा रही कार तेज बहाव में बह गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को बचा लिया।

बीसलपुर डैम के 2 गेट और खोले

राजस्थान के 5 जिले भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर हैं। अजमेर के स्कूलों में शनिवार को छुट्टी रही। अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, दौसा और शेखावाटी समेत कई जगहों पर तेज बारिश हुई। तेज बारिश से त्रिवेणी नदी का जलस्तर बढ़ गया। बीसलपुर डैम के 2 गेट और खोलने पड़े।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश के 7 जिलों में यलो अलर्ट, अगले 36 घंटे रहेंगे भारी, मौसम विभाग ने की चेतावनी जारी

18 राज्यों में 8 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

8 सितंबर को मौसम विभाग ने 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, करेल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, गुजरात, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट है।

8 सितंबर से हिमाचल में कमजोर पड़ेगा मानसून

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट दिया है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और बिलासपुर में यलो अलर्ट जारी किया है। 8 सितंबर से मानसून कमजोर पड़ जाएगा। 12 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप खिली रहेगी।

Advertisment

बिहार में 10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन बिहार में मानसून मजबूत स्थिति में रहेगा। पूरे बिहार में 10 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। 19 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें: आपने गाड़ी में HSRP प्लेट लगवाई: खत्म हुई डेडलाइन, अब कटेगा चालान; ऐसे बनवा सकते हैं ऑनलाइन

पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के कई जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है। होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, SAS नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला के साथ-साथ चडीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं।

Advertisment
मौसम की खबर मानसून देश के 28 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट अजमेर राजस्थान में बाढ़ weather news monsoon Heavy rain alert in 28 states heavy rain alert Flood in Ajmer Rajasthan
Advertisment
चैनल से जुड़ें