Advertisment

Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! असम में बाढ़ का कहर, जानें अपडेट

कई राज्यों में भारी बारिश से बुरा हाल है ऐसे में भी भारतीय मौसम विभाग ( IMD) ने अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

author-image
Bansal News
Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! असम में बाढ़ का कहर, जानें अपडेट

Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून की दस्तक हो गई है वहीं पर कई राज्यों में भारी बारिश से बुरा हाल है ऐसे में भी भारतीय मौसम विभाग ( IMD) ने अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही बारिश और बाढ़ से मची त्रासदी को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (SDRF) के तहत 19 राज्यों की सरकारों को 6,194.40 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दी है।

Advertisment

जानिए राज्यों में मौसम का हाल

1-गुजरात की बारिश-

आपको बताते चलें कि, गुजरात में भारी बारिश ने बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है इसे लेकर ही गुजरात मौसम विभाग की मौसम वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने पूर्वानुमान जारी किए है। जिसमें बताया कि, गुजरात में लगातार बारिश हो रही है। 1 जुलाई को गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। सौराष्ट्र कच्छ में 1 जुलाई से बारिश कम होने की संभावना है। 2 जुलाई से बारिश कम होने की संभावना है। अहमदाबाद में हल्की बारिश हो सकती है।

2- हिमाचल बाढ़ की चपेट में-

आपको बताते चलें कि, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से बुरा हाल हो गया है हिमाचल प्रदेश की स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से बीते एक हफ्ते में 24 लोगों की मौत हुई है। 43 लोग घायल हुए हैं और 350 से ज्यादा मवेशी भी मारे गए हैं। राज्य को 240 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है।

यहां पर शिमला मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि, पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। पालमपुर में 41 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद स्लैपर में 48 मिमी बारिश दर्ज़ की गई। राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे आया है और न्यूनतम तापमान सामान्य श्रेणी में बना हुआ है।

Advertisment

3- दिल्ली का मौसम कैसा है

राजधानी दिल्ली में बारिश के मौसम का बुरा हाल है जहां पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में शुक्रवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक ऑटोरिक्शा चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ऑटोरिक्शा दुर्घटनावश गड्ढे में गिर गया था। पुलिस ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा क्षेत्र में एक फ्लाईओवर के निर्माण के तहत एक खंभा स्थापित करने के लिए गड्ढा खोदा गया था। आज राजधानी भारी बारिश होने के पूर्वानुमान जताए गए है।

4- उत्तराखंड में बारिश कैसी

आपको बताते चलें कि, भारी बारिश के कारण शुक्रवर को केदारनाथ या‌त्रा दिन भर के लिए रोक दी गई। चमोली में लैंड स्लाइड के 17 घंटे बाद बद्रीनाथ का रास्ता दोबारा खोल दिया गया। इसके अलावा असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य में बाढ़ के हालात में काफी सुधार आया। अब 20 हजार से कम लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इससे पहले गुरुवार को 38 हजार लोग बाढ़ की चपेट में थे।

पढ़ें ये खबर भी-

PM Modi Shahdol Visit: आज आदिवासियों के बीच पहुंचेंगे PM नरेन्द्र मोदी, शहडोल में सिकल सेल एनीमिया अभियान का करेंगे आगाज

Advertisment

Adipurush: 27 जुलाई को कोर्ट में पेश होगी फिल्म की टीम, इलाहाबाद कोर्ट ने सुनाया फरमान

Weather Report IMD Weather report heavy rain alert Delhi Weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें