/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Heavy-Rain-Alert-2024.webp)
Heavy Rain Alert 2024
हाइलाइट्स
- 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
- दिल्ली से केरल तक अलर्ट जारी
- हिमाचल-उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा
Heavy Rain Alert 2024: देशभर में बारिश का दौरा जारी है। पहाड़ी इलाकों (Heavy Rain Alert 2024) में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फेटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जबकि मैदानी इलाकों में भारी बारिश के कारण नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में बीते 4-5 दिनों से बारिश हो रही है, जिससे आम जनता जलभराव की स्थिति से काफी परेशान है।
सड़कों पर पानी भरने के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। जबकि तमिलनाडु पुडुचेरी समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert 2024) हो सकती है। प्रदेश में टिहरी, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली व बागेश्वर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर रखा है।
वहीं, हरिद्वार में गंगा नगी का जलस्तर चेतावनी के निशान से काफी ऊपर बह रहा है। इसके बाद गंगा किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। साथ ही इसको बंद कर दिया गया है।
वहीं ऋषिकेश में भी गंगा नदी (Heavy Rain Alert 2024) का रौद्र रूप देखने को मिला है। यहां पर गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। उत्तराखंड के टिहरी के भिलंगना में स्थित अंथवाल गांव में बने मकानों में दरारें पड़ने लगी हैं। अब तक 35 परिवारों अपना घर छोड़कर दूसरे स्थान पर शरण लेनी पड़ी है।
हिमाचल में बाढ़ का अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां पर ऊना और सिरमौर जिलों में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पांच जिलों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों में बाढ़ आने की आशंका है।
https://Twitter.com/ANI/status/1822746350900969493
वहीं, इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग ने चेतवानी दी है कि नदी-नालों से कहीं सुरक्षित स्थान पर चलें जाएं। मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक यहां पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं, शिमला, मंडी, सिरमौर समेत हिमाचल में लैंडस्लाइड के कारण अब कर 104 सड़के ब्लॉक हैं।
आज इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली और उससे सटे शहरों में भारी बारिश हो सकती हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, केरल में हल्की, मध्यम और भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह नदी-नालों से दूर रहें। मौसम विभाग ने इन पहाड़ी इलकों में रहने वाले लोगों से घर पर रहने की अपील की है और साथ ही यह भी कहा कि आपातकाल की स्थिति में ही घर से बाहर निकलें।
ये भी पढ़ें- Bangladesh Hindu Protest: मोहम्मद यूनुस आज करेंगे बांग्लादेशी हिंदू समुदाय से मुलाकात, हिंदु पक्ष करेगा कानून की मांग
ये भी पढ़ें- Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु में भीषण हादसा, तेज रफ्तार लॉरी ने मारी कार को टक्कर, पांच छात्रों की मौत
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें