Advertisment

Landslide in Myanmar: म्यांमार में भारी भूस्खलन, 30 से अधिक लोग लापता; बचाव अभियान जारी

Landslide in Myanmar: उत्तरी म्यांमार में भूस्खलन के कारण 30 से अधिक लोग लापता हो गए और सोमवार को तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

author-image
Bansal news
Landslide in Myanmar: म्यांमार में भारी भूस्खलन, 30 से अधिक लोग लापता; बचाव अभियान जारी

Landslide in Myanmar: उत्तरी म्यांमार में एक जेड खदान में भूस्खलन के कारण 30 से अधिक लोग लापता हो गए और सोमवार को तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। एक बचाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

30 से अधिक खनिक एक झील में बहे

यह घटना म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून से लगभग 950 किलोमीटर उत्तर में काचिन राज्य के एक सुदूर पहाड़ी शहर हापाकांत में हुई। यह क्षेत्र दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे आकर्षक जेड खदानों का केंद्र है।

एक स्थानीय बचाव दल के नेता ने सोमवार को न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मन्ना गांव के पास भूस्खलन होने से जेड की खुदाई कर रहे 30 से अधिक खनिक एक झील में बह गए। उन्होंने कहा, गांव के पास कई खदानों से निकली मिट्टी और मलबा एक चट्टान से 304 मीटर (लगभग 1,000 फीट) नीचे झील में फिसल गया और रास्ते में खनिकों को भी अपने साथ बहा ने गया।

कई घायल खनिक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

उन्होंने कहा कि 34 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है और स्थानीय बचाव दल सोमवार को झील में तलाश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आठ खनिक घायल हो गए और उन्हें रविवार को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

Advertisment

एक खनिक ने अपनी पहचान उजागर न करने के शर्त पर कहा कि उसके तीन सहकर्मी जो जेड की खुदाई कर रहे थे, भूस्खलन के कारण झील में गिर गए। उसने आगे कहा कि ज्यादातर पीड़ित पुरुष थे।

बता दें कि जुलाई 2020 में, उसी क्षेत्र में भूस्खलन में कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई, जबकि नवंबर 2015 की दुर्घटना में 113 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: 

Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने जारी किया ‘एमपी में का पार्ट-2’, कमलनाथ ने एक्स पर शेयर किया Video

Advertisment

MP Election 2023: कमलनाथ के गढ़ में पार्टी को बड़ा झटका, IAS अधिकारी सहित ये 200 कार्यकर्ता BJP में शामिल

छतरपुर में CM शिवराज ने दिवंगत राजदयाल अहिरवार को दी श्रद्धांजलि

MP: मध्यप्रदेश का 53वां जिला मऊगंज, सोनिया मीना नहीं, अब अजय श्रीवास्तव होंगे मऊगंज के कलेक्टर, वीरेंद्र जैन को बनाया SP

landslide news myanmar news Landslide in Myanmar Landslide in Myanmar News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें