Advertisment

Heavy Floods Alert: इस राज्य में बारिश से नदियों और बांधों का पानी उफान पर, बाढ़ से कई इलाके हुए प्रभावित

बाढ़ के हालात बनने पर झारखंड के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

author-image
Bansal News
Heavy Floods Alert: इस राज्य में बारिश से नदियों और बांधों का पानी उफान पर, बाढ़ से कई इलाके हुए प्रभावित

जमशेदपुर। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और बांधों के उफान पर होने के चलते निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बनने पर झारखंड के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, भारी बारिश लाने वाला गहरे दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

Advertisment

25000 लोगों को निकाला बाहर

झारखंड के कोल्हान संभाग में शनिवार से बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कोल्हान संभाग में सरायकेला-खरसावां और पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही खरखाई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि चांडिल और तेनुघाट जैसे बांधों से छोड़ा गए पानी के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे खासतौर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग प्रभावित हुए।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें