Bansal News पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने नई कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई भारी गिरावट, ये है नई कीमत

PIC-ANI

नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) द्वारा आज फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दामों गिरावट दर्ज की गई है। आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को 14 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। दामों में कमी आने के बाद राजधानी दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल का दाम 81.72 रुपए और डीजल 72.78 रुपए तक बिक रहा है।

दरअसल कोरोना के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल (Crude Oil) की डिमांड में भारी कमी आई है। जिसके कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इन दिनों भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

कच्चे तेल की मांग में कमी को देखते हुए सऊदी अरब ने अक्टूबर में बिक्री के लिए तेल की कीमत घटा दी है। गौरतलब है कि इसी साल मार्च में भी सऊदी अरब ने अपने तेल की कीमत घटाकर प्राइस वार शुरू कर दी थी, जिसके बाद क्रूड की वैश्विक कीमत में रिकॉर्ड गिरावट आई थी।

भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बदलाव होने के बाद आज पेट्रोल के दाम 89.44 रुपये और डीजल 80.49 रुपये प्रति लीटर है।

जाने अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

शहर                        पेट्रोल Rs/Ltr                         डीजलRs/Ltr

दिल्ली                            81.72                                         72.78
रायपुर                            80.56                                        78.91
लखनऊ                          82.03                                        73.05
कोलकाता                       83.23                                        76.28
मुंबई                               88.38                                        79.29
चेन्नई                             84.72                                       78.12

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल के दाम

पेट्रोल और डीजल का रोजाना रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (petrol) की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। नई दरें सुबह छह बजे से ही लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है।

 

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password